सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा फेंकने पर किया 10 हजार रुपये का चालान

पटेल नगर बांध क्षेत्र में कूड़ा फेंकने पर की कार्रवाई

Published On

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram News: नगर निगम गुरुग्राम द्वारा शहर को स्वच्छ एवं कूड़ा मुक्त बनाए रखने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा एवं मलबा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। शहर के जोन-6 के पटेल नगर बांध क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा फेंकने के मामले में नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए 10,000 रुपये का चालान किया।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम की टीम ने सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से कूड़ा फेंकते हुए पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार 10 हजार रुपये का चालान किया। कार्रवाई के दौरान ही चालान की राशि आॅनलाइन माध्यम से जमा कराई गई। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा सभी जोनों में नियमित निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। सार्वजनिक स्थानों, सडकों, ग्रीन बेल्ट, खाली प्लॉटों एवं अन्य क्षेत्रों में कूड़ा, मलबा या सीएंडडी वेस्ट फेंकने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार चालान एवं दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है।

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे कूड़ा केवल निर्धारित स्थानों एवं अधिकृत संग्रहण व्यवस्था में ही डालें तथा सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार का कूड़ा या मलबा न फेंकें। स्वच्छ एवं सुंदर गुरुग्राम के निर्माण में नागरिकों की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने स्पष्ट किया है कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। स्वच्छ गुरुग्राम के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जागरूकता के साथ-साथ प्रभावी प्रवर्तन अभियान भी निरंतर चलाए जाएंगे।

Gurugram News
Gurugram News: गुरुग्राम में सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा फेंकते हुए पकड़ा गया आरोपी।

About The Author

Related Posts