इस अनूठी परंपरा को तीसरी पीढ़ी ने बढ़ाया आगे

वासुदीप ने किया पहली बार रक्तदान

Published On

सरसा, (सच कहूँ न्यूज)। रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने वाली सरसा निवासी बिमला कसवां के परिवार की तीसरी पीढ़ी ने भी रक्तदान की मिसाल पेश की है। 18 वर्ष की आयु पूरी करते ही उनके दोहते वासुदीप सिंह ने शिव शक्ति ब्लड सेंटर में अपना पहला रक्तदान किया। इस दौरान बिमला कसवां ने भी 61वीं बार रक्तदान किया। वासुदीप सिंह ने कहा कि उन्हें रक्तदान की प्रेरणा अपने परिवार से मिली है। उन्होंने युवाओं से 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर नियमित रक्तदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि रक्तदान सुरक्षित प्रक्रिया है और इससे जरूरतमंदों को नया जीवन मिलता है। Sirsa News

About The Author

Related Posts