मदद सेवा सोसाइटी के युवा नशे में नहीं समाज हित में खर्च कर रहे लाखों रुपए
युवाओं का बना यह ग्रुप समाज सेवा का दे रहा संदेश
पानीपत (सच कहूँ/सन्नी कथूरिया)। Panipat News: समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत मदद सेवा सोसाइटी लगातार जरूरतमंद बच्चों, गरीब परिवारों और असहाय लोगों की सहायता कर मानवता की मिसाल पेश कर रहा है। संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन, कपड़े और अन्य आवश्यक जरूरतों को पूरा करने के लिए पूरे वर्ष विभिन्न सेवा कार्य संचालित करती है।
मदद सेवा सोसाइटी के प्रधान वैभव (विक्की) बत्रा ने बताया कि मदद बैंक हर वर्ष समाजसेवा के कार्यों पर लाखों रुपये खर्च कर हजारों जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचा रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की शिक्षा, इलाज, स्टेशनरी, स्कूल ड्रेस तथा अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है, वहीं जरूरतमंद परिवारों को राशन, दवाइयां और अन्य जरूरी सहायता भी दी जाती है।
सोसाइटी से जुड़े युवा अमित आहूजा ने कहा बैंक का उद्देश्य समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना और लोगों को सेवा के लिए प्रेरित करना है। संस्था ने समाज के सक्षम लोगों से भी अपील की है कि वे आगे आकर इस मुहिम का हिस्सा बनें, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाई जा सके।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन भाटिया ने ने मदद बैंक के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी संस्थाएं समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रही हैं और जरूरतमंद लोगों के जीवन में नई उम्मीद जगा रही हैं। अगर शहर के सभी युवा इन युवाओं की तरह समाज सेवा में लग जाए तो शहर की तस्वीर बदल जाएगी।
