Roof Collapse: रहनखेड़ी में मकान की छत गिरी, बाल-बाल बचा परिवार, मुआवजे की लगाई गुहार

तेज आवाज के साथ गिरी छत, मलबे में दबा घरेलू सामान

Published On

भूना (सच कहूँ/संगीता रानी)। Bhuna News: गांव रहनखेड़ी में एक गरीब परिवार बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। रात के समय अचानक मकान के कमरे की छत भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि उस समय परिवार के सभी सदस्य गर्मी के कारण कमरे के बजाय बरामदे में सो रहे थे। रहनखेड़ी निवासी बीना देवी पत्नी धर्मेंद्र सिंह ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कराने तथा आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि लगातार जर्जर हो चुके मकान में उनका परिवार रहता है। गर्मी अधिक होने के कारण सभी सदस्य कमरे से बाहर बरामदे में सोए हुए थे।

रात करीब दो बजे अचानक तेज आवाज के साथ कमरे की छत गिर गई। आवाज सुनकर परिवार के लोग घबरा गए और आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। बीना देवी ने बताया कि छत गिरने से कमरे में रखा घरेलू सामान मलबे के नीचे दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है और अपने स्तर पर मकान की मरम्मत कराना संभव नहीं है। पीड़ित महिला ने प्रशासन से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन कराया जाए और सरकारी नियमों के अनुसार उचित मुआवजा तथा राहत राशि उपलब्ध कराई जाए, ताकि परिवार दोबारा सुरक्षित तरीके से अपने मकान में रह सके। 

Bhuna News
Bhuna News:मकान की छत के मलबे के नीचे दबने से नष्ट हुआ घरेलू सामान

About The Author

Related Posts