घर में घुसकर मारपीट करने के आरोपी तीन सगे भाई गिरफ्तार, जेल रवाना
मारपीट मामले के तीन आरोपी गिरफ्तार
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: गांव तीतरवाड़ा में घर में घुसकर गाली-गलौच व मारपीट करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी तीन सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। विगत शुक्रवार को कौसर, सोनी, सिद्दा, कल्लू, परवीन, रेश्मा व सनव्वर निवासीगण ग्राम तीतरवाड़ा ने गांव के ही सादा के घर में घुसकर गाली-गलौच व मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़ित सादा ने कोतवाली कैराना पर आरोपियों के विरुद्ध सुंसगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।
इसी क्रम में शनिवार को एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को तीतरवाड़ा चौकी प्रभारी एसआई पवन चौधरी ने घर में घुसकर मारपीट करने की घटना में वांछित चल रहे सोनी, फुरकान उर्फ सिद्दा व मुस्तफा उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तीनों आरोपियों के पुलिस ने चालान कर दिया है। आरोपी सगे भाई बताए गए है।
3.jpg)