किसी भी कार्य में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी - विधायक पवन

स्थानीय विधायक पवन खरखौदा ने कहा कि किसी भी कार्य को करने में कोई भी गड़बड़ी पाई गई तो बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Published On

सोनीपत (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। Sonipat News: स्थानीय विधायक पवन खरखौदा ने कहा कि किसी भी कार्य को करने में कोई भी गड़बड़ी पाई गई तो बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक ने अपने निजी कार्यालय में जन समस्याएं सुनकर मौके पर ही समाधान करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। जनता दरबार में गोपालपुर गांव के ग्रामीणों ने गांव के मेन बस स्टैंड से लेकर शंकर वाला जोड़ तक दोनो तरफ  आरसीसी का नाला बनवाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि राजान पाने के दोनों तरफ जो नाला बनाया गया था। वह अब खंडहर हो चुका है जिससे निकासी की समस्या उत्पन्न हो रही है। उन्होंने विधायक से जल्द से जल्द नाला बनवाने की मांग की।

हरसाना के कृष्ण ने श्मशान घाट की चारदीवारी करवाने की मांग की। इसके अलावा फैमिली आईडी से संबंधित व अन्य कई समस्याएं विधायक के दरबार में पहुंची जिनका मोकै पर ही अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि सरकार का एक ही लक्ष्य है कि जो कार्य क्षेत्र में 25 से 30 वर्ष तक नहीं हो रहे थे, उन सभी कार्यों को गति देने के लिए अधिकारियों से निरंतरण चर्चा की जा रही है। ताकि जो कार्य इतने वर्षों से नहीं हुए थे उन कार्यों को पूरा किया जा सके।  उन्होंने बताया कि दादी सती का जो रास्ता बनाया जा रहा है। उसमें मिट्टी डाल दी गई है, टाइल लगाने का काम जारी है। विधायक ने शहर की पानी निकासी के सवाल पर बताएं कि शहर में पानी निकासी के लिए चारों तरफ से सीमेंटेड नाला बनाया जा रहा है। ताकि भविष्य में शहर में पानी निकासी की समस्या उत्पन्न न  हो। इस समस्या को दूर करने के लिए कुछ ठेकेदारों द्वारा अनियमिताएं भी बरती गई है जिनको दूर करने के लिए ठेकेदार व अधिकारियों के साथ लगातार चर्चा की जा रही है।  

इसके अलावा चारों तरफ जो नाला बनाया जा रहा हैं वहां पर एसटीवी लगवाने की भी प्रपोजल है। इसमें एक-एक जो मोटर लगाई जाएगी वहां पर दो से तीन मोटर लगवाने पर चर्चा की जा रही है। ताकि यदि चालू कार्य  के एक मोटर खराब हो जाए तो तुरंत दूसरी मोटर से काम शुरू कर दिया जाए। उन्होंने बताया कि 40 वर्षों से ब्राह्मण चौपाल व एससी चौपाल का नवनिर्माण कार्य नहीं हुआ था, अब 82 लाख रुपए की लागत से इन दोनों चोपालों का नव निर्माण कार्य किया जाएगा।  ताकि वह के आसपास रहने वाले लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि वह अपने कार्यालय में सप्ताह में 5 दिन बैठते हैं। रोजाना 100 से 200 शिकायत सुनकर उनका मौके पर ही समाधान किया जा रहा है।  उनका एक ही लक्ष्य है कि जो भी व्यक्ति एक बार शिकायत लेकर उनके पास पहुंचे तो दोबारा वह शिकायत लेकर न पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को भी जो समस्याएं जनता दरबार में आ रही है उनका जल्द से जल्द समाधान हो इसके आदेश दिए।

Sonipat News

About The Author

Related Posts