बाखली मंडल अध्यक्ष सुखबीर सिंह इशाक ने बूथ स्तरीय अधिकारियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत भरवाए प्रपत्र
मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए सुखबीर सिंह इशाक ने चलाया जनजागरूकता अभियान
पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: बाखली मंडल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह इशाक ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत बूथ स्तरीय अधिकारियों के साथ मिलकर मतदाता सूची से संबंधित प्रपत्र भरवाने के कार्य में सक्रिय सहयोग किया। इस दौरान उन्होंने पात्र मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें अपने नाम जोड़ने, संशोधन कराने तथा आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराने के लिए जागरूक भी किया।सुखबीर सिंह इशाक ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और समय रहते अपने सभी आवश्यक प्रपत्र भरकर जमा कराएं। उन्होंने बूथ स्तरीय अधिकारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके सहयोग से अभियान सुचारु रूप से संचालित हो रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सामूहिक प्रयासों से क्षेत्र के प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित किया जाएगा।
