चोरी के जेवर खरीदने के आरोप में ज्वेलर गिरफ्तार
लाखों के जेवर चोरी केस में ज्वेलर गिरफ्तार
Published On
यमुनानगर (सच कहूँ/लाजपत राय)। Yamunanagar News: स्पेशल सेल पुलिस ने चोरी के जेवरात खरीदने के आरोप में एक ज्वेलर को गिरफ्तार कर अदालत से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। मामला 11 नवंबर 2025 को जगाधरी स्थित खेड़ा मंदिर के पुजारी के घर हुई लाखों रुपये के जेवरों की चोरी से जुड़ा है। पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि चोरी के कुछ जेवर जगाधरी में ज्वेलरी शॉप संचालित करने वाले दीपक को बेचे गए थे। इसके आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। रिमांड के दौरान पुलिस यह पता लगाएगी कि आरोपी ने कितने चोरी के जेवर खरीदे और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की क्या भूमिका रही।
.jpg)