शिक्षा और रोजगार
सरकार और स्थानीय मीडिया के बीच समन्वय स्थापित करने हेतु 30 जून को मीडिया वर्कशाप ‘वार्तालाप’ का होगा आयोजन
वार्तालाप में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर मीडिया कर्मियों के मध्य होगा विचार-विमर्श
प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के प्रैस इंफोरमेशन ब्यूरो (पीआईबी) चंडीगढ़ द्वारा अपर महानिदेशक विवेक वैभव के मार्गदर्शन मे 30 जून को स्थानीय मीडिया कर्मियों के साथ यमुनानगर स्थित सचिवालय के सम्मेलन कक्ष में मीडिया वर्कशाप ‘वार्तालाप’ का आयोजन किया जाएगा।
पीआईबी चंडीगढ़ के मीडिया एवं संचार अधिकारी अहमद खान ने बताया कि मीडिया वर्कशाप ‘वार्तालाप’ में उपायुक्त सुश्री प्रीति मुख्य अतिथि, श्री नवीन कुमार आहूजा,अतिरिक्त उपायुक्त विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। वार्तालाप का उद्देश्य स्थानीय मीडिया एवं सरकार के मध्य समन्वय स्थापित करना है, जिससे सरकारी योजनाओं की जानकारी के संचार को प्रभावी तौर पर सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने बताया कि इस वार्तालाप में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर विषय विशेषज्ञों एवं मीडिया कर्मियों के मध्य विचार-विमर्श किया जाएगा । इस अवसर पर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहित योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। यह मीडिया वर्कशाप स्थानीय मीडिया के सामने आने वाली चुनौतियों को दूर करने पर प्राथमिकता से ध्यान देने के साथ-साथ विभिन्न विषयों पर इंटरैक्टिव सत्रों की लिए एक मंच प्रदान करेगा। इस अवसर पर सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पत्रकार कल्याण योजना एवं मंत्रालय की कार्यविधि के बारे में भी जानकारी प्रदान की जाएगी।
उन्होंने बताया कि स्थानीय मीडिया कर्मियों के लिए आयोजित इस मीडिया वार्तालाप दौरान सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के पीआईबी एवं समाचार पत्रों के पंजीयक कार्यालय (पीआरजीआई) एवं अन्य मीडिया इकाईयों की कार्यशैली पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। वार्तालाप के दौरान मीडियाकर्मी अपने लेखों में सरकार की पहलों को शामिल करने के बारे में मूल्यवान अंतर्दृष्टि प्राप्त करेंगे, यह सुनिश्चित करते हुए कि जनता इन योजनाओं से बड़े पैमाने पर लाभान्वित हो। यह आयोजन मीडिया और सरकार के बीच सहयोग को बढ़ावा देने, एक सुदृढ़ समाज को बनाने और सरकारी कार्यक्रमों में नागरिकों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।
.jpg)