शिक्षा और रोजगार
पुलिस टीम ने आईसीएस कोचिंग सेंटर में चलाया नशा मुक्ति अभियान
पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह के दिशा निर्देशन में आईसीएस कोचिंग सेन्टर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन
सफीदों (सच कहूँ/देविन्द्र कुमार)। Safidon News: पुलिस द्वारा शहर के आईसीएस कोचिंग सेन्टर में ड्रग्स, साइबर अपराध, यातायात नियम, योग एवं अन्य विषयों पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। पुलिस महानिदेशक हरियाणा अजय सिंघल के मार्गदर्शन नशा मुक्त हरियाणा जागरुकता अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह के दिशा निर्देशन में आईसीएस कोचिंग सेन्टर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, साइबर अपराधों, यातायात नियमों, के प्रति जागरुक करना रहा। कार्यक्रम में नशा मुक्ति टीम के इंचार्ज उप निरीक्षक नरेश कुमार अपनी टीम सहित थाना शहर सफीदों के प्रभारी दीपक कुमार अपनी टीम सहित सेन्टर में पहुंचे। उप निरीक्षक नरेश कुमार ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं बल्कि उसके परिवार और पूरे समाज को प्रभावित करता है।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरुक शहर सफीदों के प्रभारी दीपक कुमार ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों पर जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या आॅनलाइन लेन-देन के प्रति सतर्क रहें तथा साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। कार्यक्रम सेंटर के संचालक अनिल कुंडू के साथ स्टाफ उपस्थित रहा।
280 ग्राम अफीम के साथ युवक काबू, भेजा जेल
सफीदों सीआईए की टीम 280 ग्राम अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर उसको जेल भेज दिया हैं। सीआईए इंचार्ज उप निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत उनकी एक टीम उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व मे लाभ सिंह होटल के नजदीक गश्त एवं अपराध रोकथाम ड्यूटी पर थी।
इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जिला उत्तर प्रदेश के जिला बरेली के गांव अंजनी निवासी सतेन्द्र को काबू किया। जिसी पेंट की जेब से 280 ग्राम अफीम बरामद हुई। बरामद अफीम को नियमानुसार सील कर कब्जे में लिया गया तथा आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
