Haryana News:अनुराग रस्तोगी को दोबारा मिल सकता है सेवा विस्तार
नायब सैनी सरकार ने केन्द्र सरकार को भेजा प्रस्ताव
Published On
चंडीगढ़ (ब्यूरो)। हरियाणा की चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी को दोबारा सेवा विस्तार मिल सकता है। वे पहले ही एक साल के सेवा विस्तार पर चल रहे हैं, जो 30 जून को खत्म हो रहा है। अब नायब सैनी सरकार ने दूसरे सेवा विस्तार के लिए केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है। सूत्रों के अनुसार, यह एक्सटेंशन 3 महीने से लेकर एक साल तक का हो सकता है। रस्तोगी को सेवा विस्तार से इस पद के लिए उम्मीद लगाए बैठे आईएएस अफसर सुधीर राजपाल व डॉ. सुमिता मिश्रा की उम्मीदों को झटका लग सकता है, क्योंकि ये दोनों इस साल और अगले साल सेवानिवृत्त होने वाले हैं। Haryana News