Welfare Work: ब्लॉक रतिया की साध-संगत बनी जरूरतमंद परिवार का सहारा
बेटी की शादी में घरेलू जरूरत का सामान भेंट कर बनी मददगार
Published On
Welfare Work: रतिया, (सच कहूँ/तरसेम सैनी)। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी में सहयोग के लिए चल रही आशीर्वाद मुहिम के तहत ब्लॉक रतिया की साध-संगत ने एक और जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में सहयोग कर मानवता भलाई का परिचय दिया। गांव चंदों खुर्द निवासी जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी के अवसर पर साध-संगत ने घरेलू उपयोग का आवश्यक सामान भेंट कर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। Ratia News
साध-संगत की ओर से डबल बेड व गद्दे, अलमारी, पेटी, मेज-कुर्सियां, सर्दी-गर्मी के बिस्तर, सूट, कंबल, बैग, स्टील के बर्तन, कुकर, प्रेस, कड़ाही सहित अन्य घरेलू जरूरत का सामान भेंट किया गया। परिजनों और ग्रामीणों ने इस सहयोग की सराहना करते हुए साध-संगत व पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का आभार व्यक्त किया। Ratia News