ताजेवाला में गाड़ी रोकने को लेकर हाइडल विभाग के एक्सईएन और खनन कारोबारी में तीखी बहस, VIDEO वायरल; दोनों पक्ष पहुंचे थाने

ताजेवाला में हाइडल विभाग के एक्सईएन और खनन कारोबारी आमने-सामने, बहस का वीडियो वायरल

Published On

प्रताप नगर, सच कहूं राजेंद्र कुमार। ताजेवाला से मांडेवाला रास्ते पर हाइडल विभाग के एक्सीएन विक्रांत डंडा द्वारा खाली गाड़ी को रोकने को लेकर गाड़ी संचालक के साथ बहस करने की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में एक्सईएन हाइडल और खनन कारोबारी शुभम उर्फ सनी के साथ गाड़ी को किन नियमों के तहत रोकने और एक्शन हाइडल द्वारा खनन कारोबारी को सरकारी जमीन से खनन से भारी वाहनों को ना ले जाने को लेकर बहस करने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। बहस के बाद खनन कारोबारी और हाइडल विभाग के अधिकारी विक्रांत ढांडा की तरफ से थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

 हाइडल विभाग के अधिकारी विक्रांत ढांडा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एचपीजीसीएल के रास्ते से खनन से भरे और भारी वाहन गुजर रहे हैं जो कि अनधिकृत है। उन्होंने गस्त के दौरान एक गाड़ी को रोका और मौके पर खनन विभाग को सूचित किया। लेकिन गाड़ी खाली होने के कारण खनन विभाग द्वारा गाड़ी को सीज करने से मना कर दिया गया।

वहीं खनन कारोबारी शुभम उर्फ सनी ने पुलिस को दी शिकाय में बताया कि हाइडल विभाग के अधिकारी विक्रांत ढांडा ने रात के लगभग 3 बजे उनकी गाड़ी को रोक लिया जो कि गैरकानूनी है और वह शराब के नशे में थे और उन्होंने उनके साथ अभद्रता भी की जिससे उनकी मानहानि को ठेस पहुंची है। दोनों पक्षों की तरफ से थाने में एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई को लेकर शिकायत दी गई है।

आपको बता दें खनन कारोबारी शुभम उर्फ सनी ने ताजे वाला में स्क्रीन प्लांट स्थापित किया हुआ है जो की सरकार द्वारा नियमों का पालन करके ही चलाया जा रहा है। वहां से खनन सामग्री से भरे वाहन निकलते हैं। इससे पहले भी सिंचाई विभाग का रास्ता प्रयोग करने को लेकर सिंचाई विभाग के एसडीओ अजय कटारिया और एक्स ई एन विजय गर्ग ने भी रात को लगभग 12 बजे उनकी गाड़ियों को रोक लिया था जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसके बाद खनन कारोबारी द्वारा सिंचाई विभाग के एसडीओ और एक्स ई एन के खिलाफ थाने में शिकायत दी गई थी जिस पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

 थाना प्रभारी रोहतास कुमार ने बताया कि खनन कारोबारी और एक्शन हाइडल विभाग की तरफ से शिकायत आई है जिसकी जांच चल रही है। हाइडिल विभाग के एक्शन द्वारा पकड़ी गई खाली गाड़ी को खनन विभाग ने सीज करने से मना कर दिया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Related Posts