शिक्षा और रोजगार
एसडीएम जसपाल सिंह गिल की छछरौली बाजार में अतिक्रमण को लेकर सराहनीय पहल
एसडीएम जसपाल सिंह गिल की छछरौली बाजार में अतिक्रमण को लेकर सराहनीय पहल
छछरौली सच कहूं राजेंद्र कुमार। एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने छछरौली बाजार में जागरूकता अभियान चलाया, उन्होंने जनता की समस्याएं सुनी और व्यापारी भाइयों ने भी प्रशासन को सहयोग करने का आश्वासन दिया | उपमंडल छछरौली के एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने छछरौली में तिकौनी चौंक से लेकर शिव मंदिर मेन गेट तक निरीक्षण किया उनके साथ बीडीपीओ कार्तिक चौहान, फारेस्ट रेंज अधिकारी बलजीत, एसडीओ पीडब्ल्यूडी गिरीश कुमार , थाना प्रभारी वेदपाल, जे ई इकबाल सिंह, पंचायत सचिव हेमंत एवं छछरौली के गणमान्य व्यक्ति साथ रहें।
एसडीम छछरौली जसपाल सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पहले सभी व्यापारियों की रैस्ट हाउस में बैठक ली एवं उन्हें अतिक्रमण को लेकर जागरूक किया कि अतिक्रमण से किसी का भी कोई लाभ नहीं होता बल्कि इससे ग्राहकों को आने जाने में व खरीदारी करने में परेशानी होती है व इस अतिक्रमण से परेशान ग्राहकों व आमजन को आने जाने में दिक्कत होती है जिससे दुकानदारों की ब्रिकी भी कम होती है,इन सभी बातो का सभी दुकानदारों ने समर्थन किया इसके पश्चात एसडीएम जसपाल सिंह गिल सभी अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ निरीक्षण करते हुए छछरौली के तिकोनी चौक फॉरेस्ट ऑफिस से लेकर छछरौली शिव मंदिर गेट थाने तक उन्होंने सड़क के दोनों ओर का निरीक्षण किया और व्यापारी भाइयों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी एवं उन्हें जागरूक करते हुए उनका निवारण किया ।
छछरौली बाजार के दुकानदारों ने एसडीएम जसपाल सिंह गिल एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की इस पहल का स्वागत किया व कहा कि इस प्रकार के जागरूक प्रयासों की यहाँ बहुत जरूरत थी, जागरूकता बढ़ने से हमें भी जानकारी मिली है कि हम सभी ग्राहकों एवं आने जाने वाले आमजन को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं प्रदान करे। गाँव छछरौली के व्यापारी भाइयों ने एसडीएम जसपाल सिंह गिल व सभी प्रशासनिक अधिकारियों को आश्वासन दिया कि उनके कहे के मुताबिक प्रशासन को पूरा सहयोग करेंगे ताकि बाजार खुल रहे और आवागमन में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत परेशानी ना हो। एसडीएम छछरौली जसपाल सिंह गिल ने कहा कि छछरौली हस्पताल सीएचसी के बाहर वाली दीवार पर किसी भी प्रकार का कोई अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा क्योंकि यहाँ सबसे ज्यादा ट्रैफिक गुजरता है।
इस दौरान भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग, मंडल अध्यक्ष गौरव गोयल, वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन अरोडा, सरपंच प्रतिनिधि संजीव सैनी नम्बरदार, मोहित गोयल, अरुण कुमार आदि साथ रहें।