नरवाना में केश कला बोर्ड चेयरमैन यशपाल ठाकुर का भव्य स्वागत

भाजपा ने तोड़ी जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति : यशपाल ठाकुर

Published On

नरवाना (राहुल) हरियाणा के केश कला बोर्ड के नवनियुक्त चेयरमैन यशपाल ठाकुर का शनिवार को नरवाना के हरियल रेस्ट हाउस में सैन समाज और अन्य सामाजिक संगठनों की ओर से भव्य स्वागत किया गया। रोहतक, करनाल होते हुए सिरसा के ऐलनाबाद जा रहे ठाकुर का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया। इस दौरान समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी हुई। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए यशपाल ठाकुर ने कहा कि केश कला बोर्ड का उद्देश्य केवल सैलून व्यवसाय से जुड़े लोगों के हितों की रक्षा करना नहीं, बल्कि उन्हें आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण और बेहतर अवसरों से जोड़ना भी है। उन्होंने कहा कि आज सैलून व्यवसाय एक बड़े उद्योग का रूप ले चुका है और इससे जुड़े लोगों को समय के साथ आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा तथा जरूरतमंद व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा ऐसे युवाओं और बच्चों को भी कौशल विकास कार्यक्रमों से जोड़ने की योजना है, जो आर्थिक परिस्थितियों के कारण अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते। उन्हें प्रशिक्षण दिलाकर प्रमाणित किया जाएगा, ताकि वे भविष्य में बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें यशपाल ठाकुर ने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने समाज के लोगों से शिक्षा, कौशल विकास और स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया। इस अवसर पर सूबेदार हरि सिंह जींद, डॉ. अमित सैन, रामकुमार सैन, सतपाल सैन, ज्ञान सिंह सैन, अमरपाल सैन, पार्षद अजय सैन, राजेश दनौदा, मांगेराम दनौदा, संजीव सैन, मनोज सैन, राजेश टांक, सुरेश पांचाल, सुभाष सैन कलायत सहित सैन समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Narwana-News-1

भाजपा ने तोड़ी जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति : यशपाल ठाकुर

कार्यक्रम के दौरान यशपाल ठाकुर ने कहा कि आजादी के बाद लंबे समय तक देश की राजनीति जातिवाद, परिवारवाद, और क्षेत्रवाद के इर्द-गिर्द घूमती रही, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने इन सीमाओं से ऊपर उठकर कार्यकर्ता आधारित राजनीति को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता का केश कला बोर्ड का चेयरमैन बनना इस बात का प्रमाण है कि भाजपा में मेहनत और समर्पण को महत्व दिया जाता है। उन्होंने समाज के लोगों से केंद्र और हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

About The Author

Related Posts