International Yoga Day: स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प

युवाओं, महिलाओं व वरिष्ठ नागरिकों ने किया योगाभ्यास

Published On

International Yoga Day: हनुमानगढ़। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर तेरापंथ युवक परिषद की ओर से शनिवार को टाउन स्थित राजा पार्क में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में संचालित योगा से होगा 3.0 अभियान के तहत आयोजित किया गया। Hanumangarh News

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं सहित समाज के सभी वर्गों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा। सुबह के शांत वातावरण में आयोजित कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक पुनीत पारीक एवं गुरप्रीत सिंह के निर्देशन में प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षकों ने सरल एवं प्रभावी योग क्रियाओं के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक एकाग्रता तथा तनावमुक्त जीवन के महत्व की जानकारी दी।

कार्यक्रम में कई युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता रही। मौजूद नागरिकों ने उत्साह और अनुशासन के साथ योगाभ्यास में हिस्सा लिया। तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष अनुराग बांठिया व मंत्री जीयेश बांठिया ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और आत्मिक विकास का भी प्रभावी साधन है। उन्होंने युवाओं से नियमित योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। इस मौके पर तेरापंथ सभा मंत्री अभिषेक दुग्गड़, तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष संतोष बांठिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने नियमित योगाभ्यास को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts