शिक्षा और रोजगार
भीषण गर्मी के प्रकोप से बचाव को धुरकड़ा में राहगीरों के लिए लगाई ठंडे पानी की छबील
पूज्य गुरु जी की पावन प्रेरणा से प्रेरित होकर किया मानवता भलाई की कार्य
अंबाला कैंट (सच कहूँ/कंवरपाल)। भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए स्थानीय ब्लॉक अंबाला शहर के जोन नंबर-3 के अंतर्गत धुरकड़ा स्थित एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र में शुक्रवार को राहगीरों के लिए ठंडे व मीठे पानी की छबील लगाई गई। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए सेवादारों ने राहगीरों को चिलचिलाती धूप में बड़ी राहत दी। सच्ची सेवा समिति के जिम्मेवारों ने बताया कि इस सेवा में शाह सतनाम सिंह जी ग्रीन एस. वेल्फेयर कमेटी के सेवादार और साध-संगत ने मिलकर राहगीरों को ठंडा पानी पिलाकर उनकी प्यास बुझाई। ब्लॉक प्रेमी सेवक राम सरन इन्सां और सुमित कुमार इन्सां ने जानकारी दी कि छबील स्थानीय निवासी सुभाष बंसल इन्सां के परिवार द्वारा लगाई गई। चिलचिलाती गर्मी में पानी पीने वाले नागरिकों ने इस मानवीय पहल की सराहना की है। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद जिम्मेदार सदस्यों और साध-संगत ने व्यवस्था संभालने में सहयोग दिया।