Sirsa ASI Dismissed: सरसा पुलिस में हड़कंप, खुद जांच अधिकारी ही कर रहा था नशा तस्करों से सांठगांठ, बर्खास्त

करोड़ों रुपये की अफीम बरामदगी प्रकरण में संलिप्तता सामने आई

Published On

जांच अब NCB चंडीगढ़ को सौंपी गई, अफीम का दोबारा होगा वजन

Sirsa ASI Ranveer Singh Dismissed: सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। हरियाणा के सिरसा में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। करीब 88 किलो अफीम बरामदगी मामले में जांच अधिकारी रहे एएसआई रणवीर सिंह पर तस्करों से सांठगांठ कर बरामद नशे की खेप में हेराफेरी करने का आरोप साबित हुआ है। पुलिस ने आरोपी एएसआई को गिरफ्तार कर सेवा से बर्खास्त कर दिया है, जिससे पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है। Sirsa News

यह सनसनीखेज खुलासा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आदर्शदीप सिंह ने सिविल लाइन थाना में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान किया। उन्होंने बताया कि डिंग थाना में तैनात एएसआई रणवीर सिंह, जो 88 किलो 970 ग्राम अफीम बरामदगी मामले की जांच कर रहे थे, ने तस्करों से मिलीभगत कर बरामद अफीम का हिस्सा गायब कर दिया। एएसपी के अनुसार, इस पूरे प्रकरण का खुलासा तब हुआ जब फतेहाबाद पुलिस ने तस्कर शमशेर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में मिले सुरागों और आगे की जांच के आधार पर एएसआई रणवीर सिंह की भूमिका संदिग्ध पाई गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

हाल ही में हुआ था तबादला, अब गिरफ्तारी | Sirsa News

जानकारी के अनुसार आरोपी एएसआई रणबीर सिंह कुछ समय पहले ही हांसी से स्थानांतरित होकर डिंग थाना में तैनात हुआ था। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि उसने कुल कितनी मात्रा में अफीम की हेराफेरी की। आरोपी को रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की जाएगी। एएसपी ने स्पष्ट किया कि यदि इस मामले में किसी अन्य पुलिस अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक ने एएसआई रणवीर सिंह को बर्खास्त कर दिया है। डिंग थाना प्रभारी का भी तबादला कर दिया गया है, जबकि मामले की आगे की जांच अब एंटी नारकोटिक्स ब्यूरो को सौंपी गई है। Sirsa News

About The Author

Related Posts