Government Jobs: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, NHSRCL में 175 पदों पर निकली भर्ती

जूनियर इंजीनियर के 175 पदों पर आवेदन शुरू

Published On

NHSRCL Recruitment 2026: नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) ने भारतीय रेलवे/सरकार के स्वामित्व या संचालन वाली रेलवे/मेट्रो रेलवे/आरआरटीएस के ऑपरेशन्स और मेंटेनेंस विभागों में काम कर रहे रेगुलर/कॉन्ट्रैक्ट पर रखे गए कर्मचारियों से विभिन्न 175 पदों के लिए 'एब्जॉर्प्शन' (स्थायी नियुक्ति) के आधार पर आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं। Government Jobs

एनएचएसआरसीएल की ओर से जारी 175 रिक्तियों में जूनियर इंजीनियर (सिविल/ट्रैक)/फैसिलिटी कंट्रोलर (सिविल और ट्रैक)/जूनियर इंजीनियर (सेफ्टी - सिविल और ट्रैक) के 31, जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)/इलेक्ट्रिक पावर कंट्रोलर/जूनियर इंजीनियर (सेफ्टी - इलेक्ट्रिकल) के 47, जूनियर इंजीनियर (सिग्नलिंग और टेलीकॉम)/सिग्नलिंग और टेलीकॉम कंट्रोलर/जूनियर इंजीनियर (सेफ्टी - सिग्नलिंग और टेलीकॉम) के 20, जूनियर इंजीनियर (रोलिंग स्टॉक - इलेक्ट्रिकल)/रोलिंग स्टॉक कंट्रोलर/जूनियर इंजीनियर (सेफ्टी - रोलिंग स्टॉक) के 14, जूनियर इंजीनियर - (रोलिंग स्टॉक - मैकेनिकल) के 3, ट्रेन मैनेजर/स्टेशन मैनेजर/डिपो कंट्रोलर/ऑपरेशन्स कंट्रोलर/जूनियर इंजीनियर (सेफ्टी - ऑपरेशन्स) के 55 और जूनियर इंजीनियर (ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन (एएफसी) सिस्टम) के 5 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 15 जून के सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एनएचएसआरसीएल के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार 3 वर्ष का इंजीनियरिंग डिप्लोमा/बीई/बीटेक होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में पद के अनुसार निर्धारित अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी अनिवार्य है। आवेदकों की अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 31 मई के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। Government Jobs

योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और चिकित्सीय जांच के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 40,000 से 1,25,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 400 रुपए के साथ लागू बैंक शुल्क है। वहीं, एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है। Government Jobs

About The Author

Related Posts