रानियां में सच कहूँ की महिला पाठकों पर हुई इनामों की बरसात, बहनों ने पक्षियों के लिए बांटे सकोरे

ब्लॉक रानियां व चामल की बहनों की ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा

Published On

रानियां (सच कहूँ/राजेंद्र गाबा)। ब्लॉक रानियां व चामल की बहनों की ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा बुधवार को एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र सतगुरु धाम रानियां में संपन हुई। नाम चर्चा में पहुंची कविराज बहनों ने रूहानियत के भजन शब्द बोलकर सुनाएं। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी की  सेवादार बहनों ने  गर्मी के मौसम देखते हुए बेजुबान पक्षियों के लिए दाना पानी के लिए एक दर्जन से अधिक मिट्टी के सकोरे सतगुरु धाम रानिया में रखे। सेवादार बहनों ने कहा गर्मी के मौसम के कारण पक्षियों को दाना पानी की समस्या का सामना करना पड़ता है। Sirsa News

गर्मी के मौसम को देखते हुए नाम चर्चा में साध संगत के लिए बहनों ने ठंडे मीठे पानी की छबील भी लगाई। ब्लॉक रानियां व चामल के सच कहूँ की छमाही बुकिंग करवाने वाले एक दर्जन से भी अधिक पाठकों में जिम्मेवारों द्वारा इनामों का वितरण किया गया। इनामों को पाकर सच कहूँ के पाठको ने अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर ब्लॉक रानिया व चामल की सच्ची प्रेमी समिति की  जिम्मेवार बहनें व साध संगत भी उपस्थित रही। Sirsa News

Rania-Skore

About The Author

Related Posts