मुख्यमंत्री नायब सैनी ने डॉ. राजा सिंगला की पुस्तक ‘आयुर्वेदा और स्जोग्रेन सिंड्रोम’ का किया विमोचन

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने की डॉ. राजा सिंगला की भूरि-भूरि प्रशंसा 

Published On

कुरुक्षेत्र (सच कहूँ न्यूज़)। Kurukshetra News: श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं विश्वविद्यालय के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. राजा सिंगला द्वारा लिखित पुस्तक आयुर्वेदा और स्जोग्रेन सिंड्रोम का लोकार्पण मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने डा. राजा सिंगला की खूब प्रशंसा करते हुए कहा कि इस पुस्तक से लाजमी ही अनेकों मरीजों को फायदा मिलेगा। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा तथा विश्वविद्यालय के कुलपति वैद्य प्रो. कर्तार सिंह धीमान विशेष रूप से उपस्थित थे।

डॉ. राजा सिंगला द्वारा लिखित आयुर्वेदा और स्जोग्रेन सिंड्रोम: ए होलिस्टीक बैटल अगेंस्ट ड्रायनेस पुस्तक एक दुर्लभ एवं जटिल आॅटोइम्यून रोग पर आधारित पुस्तक है। उन्होंने आयुर्वेदिक सिद्धांतों एवं उपचार पद्धतियों के आधार पर इस रोग से पीड़ित अनेक रोगियों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त किए हैं। बता दें कि स्जोग्रेन सिंड्रोम ऐसी बीमारी है, जिसमें व्यक्ति के मुंह, नाक व आंखों का पानी सूख जाता है, जिससे मरीज को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब तक देश के कई प्रदेशों के मरीज डा. राजा सिंगला से इलाज करवाकर लाभ ले चुके हैं। 

पंचकर्म चिकित्सा जटिल ऑटोइम्यून रोगों के प्रबंधन में निभाता है भूमिका 

पुस्तक के संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. राजा सिंगला ने बताया कि इस पुस्तक के प्रकाशन का मुख्य उद्देश्य स्जोग्रेन सिंड्रोम के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा यह दर्शाना है कि आयुर्वेद एवं पंचकर्म चिकित्सा जटिल आॅटोइम्यून रोगों के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस विषय पर उनका शोध कार्य निरंतर जारी है तथा पुस्तक में रोग के लक्षणों, कारणों, आयुर्वेदिक दृष्टिकोण, उपचार, आहार-विहार एवं रोगियों के अनुभवों को विस्तार से प्रस्तुत किया गया है।

ओपीडी में पहुंचते हैं सैकड़ों मरीज 

बता दें कि सप्ताह में दो दिन डॉ. राजा सिंगला की ओपीडी होती है। इन दिनों में डा. राजा सिंगला की ओपीडी में सैकड़ों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इसके अलावा अन्य दिनों में भी डॉ. सिंगला समय समय पर मरीजों का ईलाज नि:शुल्क करते हैं। वर्तमान में प्रो. डॉ. राजा सिंगला विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं चिकित्सा अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। 

Kurukshetra News
Kurukshetra News: डॉ. राजा सिंगला की पुस्तक आयुर्वेदा और स्जोग्रेन सिंड्रोम का विमोचन करते मुख्यमंत्री नायब सैनी व अन्य। 

About The Author

Related Posts