छछरौली जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की पेयजल का दुरुपयोग करने वालों पर कार्रवाई

पेयजल के दुरुपयोग रोकने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए चलाया विशेष अभियान

Manmohan Picture
Published On

प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग उपमंडल छछरौली ने पेयजल के दुरुपयोग को रोकने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाया। कनिष्ठ अभियंता दीपक कुमार के नेतृत्व में ग्राम हसनपुर, नंदगढ़ और लोहरीवाला में निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान कुछ उपभोक्ताओं द्वारा विभागीय पेयजल कनेक्शनों से पॉपलर के पेड़ों की सिंचाई किए जाने का मामला सामने आया। इसे नियमों के विरुद्ध पाते हुए विभागीय टीम ने ऐसे सभी अवैध कनेक्शनों को तत्काल प्रभाव से काट दिया तथा संबंधित लोगों को भविष्य में पेयजल का दुरुपयोग न करने की चेतावनी दी। Pratap Nagar News

About The Author

Related Posts