Ellenabad Volvo Bus Accident: ऐलनाबाद में वॉल्वो बस ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, दर्जनों यात्री घायल

बस टकराने के बाद माइनर में जा गिरी और आगे का हिस्सा पटरी तोड़ते धंस गया

Manmohan Picture
Published On

Ellenabad Volvo Bus Accident: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। जिला के ऐलनाबाद में वॉल्वो बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली का एक्सीडेंट हो गया। पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा ट्रैक्टर-ट्रॉली पर चढ़ गया। इस दुर्घटना में बस ट्रैक्टर-ट्रॉली के ऊपर जा चढ़ी, जिससे दर्जनों यात्री घायल हो गए। बस टकराने के बाद माइनर में जा गिरी और आगे का हिस्सा पटरी तोड़ते धंस गया। Sirsa News

बताया जा रहा है कि यह घटना शुक्रवार रात्रि को मल्लेकां पुलिस चौकी के नजदीक मलवाणी टी-प्वाइंट पर हुई। वोल्वो बस बीकानेर से सरसा की ओर आ रही थी और ट्रैक्टर-ट्रॉली ऐलनाबाद से सरसा जा रही थी। आरोप है कि बस की स्पीड ज्यादा थी। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाला और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद शनिवार सुबह रोड से गुजरने वाले राहगीरों की भीड़ जुट गई और हर कोई अभी तक बस माइनर में गिरी पड़ी है।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल करने का प्रयास किया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण बस की तेज रफ्तार बताया जा रहा है। बस में सवार करीब 35 सवारियों को मामूली चोंट लगी है। ट्रैक्टर चालक गगु व करीब 12 सवारियो उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सरसा में दाखिल है। जिनकी हालात सामान्य है। करीब 23 सवारिया प्राईवेट व्हीकलो पर अपने गन्तव्य को चली गई। कोई जानी नुकसान नही हुआ है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है Sirsa News

About The Author

Related Posts