युवा बेटे के स्वर्गवास के बाद भी इंसानियत का भला करना नहीं छोड़ा, पार्थिव शरीर किया मेडिकल रिसर्च के लिए दान
गुरसाधा सिंह इन्सां बने अपने गांव पिथो के पहले शरीरदानी
बालियांवाली (सच कहूँ/चरणजीत सिंह)। जब किसी मां का नौजवान बेटा इस दुनिया से चला जाए और पोते के गम में दादी गुमसुम हो जाए, ऐसे कठिन समय में भी यदि परिवार दुखों के पहाड़ टूटने के बावजूद मानवता भलाई के कार्य को प्राथमिकता दे, तो ऐसे परिवार को ‘सैल्यूट’ करना तो बनता है। Bathinda News
ऐसा ही सराहनीय कार्य किया है, गाँव पिथो के डेरा सच्चा सौदा से जुड़े एक श्रद्धालु परिवार ने, जिन्होंने अपने 17 वर्षीय बेटे की मृत्यु के बाद डेरा सच्चा सौदा की अमर सेवा मुहिम के तहत उसका पार्थिव शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए दान कर दिया। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक बालियांवाली के गाँव पिथो निवासी गुरसाधा सिंह इन्सां (17) पुत्र स्वर्गीय हरदीप सिंह इन्सां ब्लॉक बालियांवाली के 28वें और गाँव पिथो के पहले शरीरदानी बने हैं।
उनके पार्थिव शरीर को परिवार ने मेडिकल शोध के लिए दान किया है। जानकारी के अनुसार गुरसाधा सिंह इन्सां ने जीते जी मरणोपरांत शरीरदान करने का प्रण किया हुआ उनके इस संकल्प को पूरा करते हुए उनकी दादी जसपाल कौर इन्सां, माता राजेन्द्र कौर इन्सां, बहन गुरताज कौर इन्सां, भाई गुरसाहिब सिंह इन्सां और अन्य परिवारिक सदस्यों ने पार्थिव शरीर को मेडिकल शोध हेतु रामा मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर, हापुड़ (उत्तर प्रदेश) को दान कर दिया, जहाँ मेडिकल की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी नई-नई खोज करेंगे और मानवता की भलाई में योगदान देंगे। Bathinda News
मृतक के निवास स्थान से परिवारिक सदस्यों, रिश्तेदारों, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों, क्षेत्रवासियों और बड़ी संख्या में साध-संगत ने ‘शरीरदानी गुरसाधा सिंह इन्सां अमर रहें’ और ‘शरीरदान महादान’ के नारों के बीच शरीरदानी को अंतिम विदाई दी। डेरा सच्चा सौदा की बेटा-बेटी एक समान मुहिम के तहत सचखंडवासी गुरसाधा सिंह इन्सां की छोटी बहन गुरताज कौर इन्सां और भाई गुरसाहिब सिंह इन्सां ने अर्थी को कंधा दिया। इसके बाद गाँव की सरपंच गोबिन्द्र कौर के पति दर्शन सिंह ने एंबुलेंस को मेडिकल रिसर्च के लिए रवाना किया।
इस मौके सच्चे नम्र सेवादार विक्कर सिंह इन्सां, रोहित ग्रोवर इन्सां, अमरजीत सिंह इन्सां, बहन परमजीत कौर इन्सां, गुरप्रीत कौर इन्सां, मनजिन्द्र कौर इन्सां, ब्लॉक प्रेमी सेवक चरणजीत सिंह इन्सां, गांव की सरपंच गोबिन्द्र कौर, उनके पति दर्शन सिंह, पंच नछत्तर सिंह, जसपाल सिंह, खुशवीर सिंह, प्रेमी सेवक अंग्रेज सिंह इन्सां, नंबरदार मलकीत सिंह, पूर्व सरपंच गुरजंट सिंह, नंबरदार कुलदीप कौर पत्नी बलतेज सिंह, क्षेत्रवासी और समस्त साध-संगत उपस्थित रही। Bathinda News
मरणोपरांत शरीरदान करने की मुहिम सराहनीय
पंचायत सदस्य गांव की समस्त नगर पंचायत ने कहा कि इस दु:ख की घड़ी में परिवार ने बड़ा हौसला दिखाते हुए अपने नौजवान बेटे का पार्थिव शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए दान किया है, जो अत्यंत सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि जसपाल कौर इन्सां और उनके परिवार ने ऊंची सोच अपनाते हुए समाज की परवाह किए बिना बहुत बड़ा कार्य किया है। उन्होंने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने श्रद्धालुओं को इतनी पवित्र शिक्षा दी है। शरीरदान से न केवल मेडिकल क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा में सहायता मिलेगी, बल्कि समाज में जागरूकता भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि शरीरदान की यह मुहिम बेहद प्रशंसनीय है। Bathinda News