Punjab
9 गुड सेमेरिटन को मिली 80 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि व प्रशस्ति पत्र
मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा योजना : तीन गुड सेमेरिटन को मिला प्रशस्ति पत्र
CM Ayushman Jeevan Raksha Scheme: हनुमानगढ़। मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा योजना के अंतर्गत जिला हनुमानगढ़ में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले 9 गुड सेमेरिटन (Good Samaritan Scheme) (भले व्यक्तियों) को 80 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि व प्रशस्ति दिए गए हैं। यह राशि गुड सेमेरिटन के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करवा दी गई है। राज्य सरकार की तरफ से गंभीर घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले को प्रशस्ति पत्र के साथ 10 हजार रुपए एवं सामान्य घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले गुड सेमेरिटन को प्रोत्साहन स्वरुप प्रशस्ति पत्र दिया जा रहा है। Hanumangarh News
जिले में अब तक 127 भले व्यक्तियों को 10 लाख 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि मिल चुकी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा योजना के तहत सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले 9 गुड सेमेरिटन को प्रोत्साहन स्वरुप 80 हजार रुपए उनके बैंक अकाउंट में जमा करवाई गई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा योजना का उद्देश्य राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर को कम करना है।
डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा योजना के तहत सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने पर भले व्यक्ति को प्रशस्ति पत्र एवं 10 हजार रुपए तथा सामान्य घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने पर प्रशस्ति पत्र दिया जा रहा है। घायल को निकटतम राजकीय अथवा निजी अस्पताल में पहुंचाने वाले गुड सेमेरिटन के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने एवं उसकी इच्छानुसार तत्काल अस्पताल से जाने की अनुमति होती है। Hanumangarh News
घायल की मदद करने वाले वाले गुड सेमेरिटन एक से अधिक होने की स्थिति में सभी को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार राशि सभी में समान रूप से विभाजित की जाएगी। इन्हें मिली प्रोत्साहन राशि डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि भादरा के रहने वाले संदीप कुमार ने सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को उपजिला अस्पताल भादरा में भर्ती करवाया, जिसके लिए उन्हें 10 हजार प्रोत्साहन राशि उनके बैंक अकाउंट में जमा करवाई गई।
इसी तरह, रावतसर के संदीप कुमार व जगदीश कुमार, हनुमानगढ़ के साहिल कुमार, रावतसर के कालूराम व संदीप कुमार को घायल व्यक्ति की मदद करने एवं उन्हें अस्पताल पहुंचाने पर 10-10 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई। इसी तरह हनुमानगढ़ के ही शौकत अली व राजब अली को घायल को अस्पताल पहुंचाने पर 5-5 हजार रुपए की राशि दी गई। डॉ. शर्मा ने बताया कि अब तक 127 गुड सेमेरिटन को 10 लाख 25 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी जा चुकी है। Hanumangarh News
इसके अलावा भादरा के निवासी संजय कुमार, पीलीबंगा के केवल कृष्ण व हनुमानगढ़ के रामस्वरुप को भी सामान्य घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने पर प्रशस्ति पत्र दिया गया है। जिले में अब तक 21 गुड सेमेरिटन को सामान्य घायलों की मदद करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका है। दुर्घटना में घायल नागरिकों की करें मदद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा ने आमजन से अपील की है कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि घायल व्यक्ति को गोल्डन ओवर में अस्पताल पहुंचाने पर घायल व्यक्ति की जान बचने की सम्भावना काफी बढ़ जाती है, इसलिए घायल व्यक्ति को जल्द से जल्द अपने नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाएं। इन्हें नहीं मिलती प्रोत्साहन राशि डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि 108 एम्बूलेंस में कार्यरत कार्मिक, निजी एम्बूलेंस के कर्मचारियों, पीसीआर वैन एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिसकार्मिकों तथा घायल व्यक्ति के संगे-संबंधियों को इस योजना का लाभ देय नहीं होगा। Hanumangarh News
``````````````
About The Author