हनुमानगढ़ टाउन पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट व धोखाधड़ी के मामलों में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार

एनडीपीएस एक्ट के दो मामलों में 5 साल से फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार

Manmohan Picture
Published On

धोखाधड़ी के 8 मामलों में तीन साल से फरार आरोपी जयपुर से गिरफ्तार

हनुमानगढ़। धोखाधड़ी के आठ प्रकरणों में करीब तीन साल से फरार चल रहे आरोपी को हनुमानगढ़ टाउन थाना पुलिस ने जयपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए रूपोश होकर जयपुर में कपड़ों की रंगाई का काम कर रहा था। पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना ने बताया कि जिले में वांछित अपराधियों, गैंगस्टरों एवं उनके सहयोगियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हनुमानगढ़ टाउन थाना प्रभारी अशोक बिश्नोई के नेतृत्व में एएसआई सरजीत सिंह एवं टीम ने मानवीय व तकनीकी आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सोहेल खान (28) पुत्र सलीम खान निवासी गली नम्बर 4, नई आबादी, हनुमानगढ़ टाउन को जयपुर से गिरफ्तार किया। Hanumangarh News

एसपी के अनुसार आरोपी 2023 में धोखाधड़ी के आरोप में दर्ज प्रकरण में वांछित था तथा सात अन्य प्रकरणों में धारा 299 सीआरपीसी के तहत वारंटी भी था। पुलिस जांच में सामने आया कि वर्ष 2014 में आरोपी सोहेल खान एवं उसके पिता सलीम खान ने प्रॉपर्टी डीलर के रूप में गांव कोहला में नगर कॉलोनी नाम से आवासीय कॉलोनी विकसित करने का दावा किया था। आरोपियों ने लोगों को प्लॉट किश्तों में देने और भुगतान पूरा होने पर रजिस्ट्री कराने का भरोसा दिलाया।

परिवादियों को कॉलोनी का नक्शा दिखाने के साथ मौके पर प्लॉट भी दिखाए गए और लाखों रुपए अग्रिम राशि के रूप में ले लिए गए। बाद में जांच में सामने आया कि मौके पर बताए गए प्लॉट मौजूद नहीं थे और भूमि रूपांतरण से संबंधित दस्तावेज भी नहीं मिले। आरोप है कि प्लॉट के नाम पर लाखों रुपए लेने के बाद आरोपी वर्ष 2023 में फरार हो गए। इस मामले में अलग-अलग परिवादियों की ओर से हनुमानगढ़ टाउन थाने में आठ प्रकरण दर्ज कराए गए थे। पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी के पिता सलीम खान को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस टीम में एएसआई सरजीत सिंह, कांस्टेबल बलदेव सिंह एवं नरेश कुमार शामिल रहे। इस कार्रवाई में एएसआई सरजीत सिंह की विशेष भूमिका रही। Hanumangarh News

एनडीपीएस एक्ट के दो मामलों में 5 साल से फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार

हनुमानगढ़। एनडीपीएस एक्ट के दो प्रकरणों में करीब पांच साल से फरार चल रहे वांछित आरोपी को हनुमानगढ़ टाउन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक की ओर से कुल 20 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि जिले में नशा तस्करी, अवैध गतिविधियों एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हनुमानगढ़ टाउन थाना प्रभारी अशोक बिश्नोई के नेतृत्व में एएसआई मनीष कुमार एवं कांस्टेबल साहबराम की टीम ने मानवीय एवं तकनीकी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी पुन्नाराम उर्फ फौजी पुत्र उगराराम बिश्नोई निवासी बिश्नोइयों की ढाणी, पांचला सिद्वा पीएस खींवसर को गिरफ्तार किया।

आरोपी 2021 में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के दो प्रकरणों में वांछित था और करीब पांच वर्षांे से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर दोनों प्रकरणों में 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार 11 अक्टूबर 2021 को टाउन पुलिस थाना की एसआई शालू बिश्नोई के नेतृत्व में गठित तत्कालीन टीम ने वाहन सवार आरोपी विकास गोदारा पुत्र रामसिंह जाट निवासी हरीपुरा पीएस साहवा जिला चूरू को 140 किलोग्राम डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया था, जिस पर प्रकरण दर्ज किया गया था।

इसी दिन एक अन्य कार्रवाई में आरोपी दीनदयाल उर्फ दीनू पुत्र लिच्छूदास जाखड़ निवासी केलास पीएस तारानगर जिला चूरू को 80 किलोग्राम डोडा पोस्त एवं वाहन सहित गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया गया था। दोनों मामलों के अनुसंधान के दौरान आरोपी पुन्नाराम उर्फ फौजी की भूमिका सामने आने पर उसे वांछित घोषित किया गया था। मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस टीम में एएसआई मनीष कुमार एवं कांस्टेबल साहबराम शामिल रहे। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts