धोतड़ के राकेश कुमार बने एसडीओ। पूरे गांव में ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली स्वागत रैली

चौधरी देवीलाल पार्क में सम्मान समारोह आयोजित

Manmohan Picture
Published On

खारियां (सच कहूँ/सुनील कुमार)। गांव धोतड़ निवासी राकेश कुमार पुत्र वकील गढ़वाल के एसडीओ पद पर चयन होने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पूरे गांव में ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत रैली निकाली गई तथा चौधरी देवीलाल पार्क में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बीते दो वर्षों में सरकारी सेवाओं में चयनित हुए युवाओं को भी फूलमालाएं पहनाकर और उपहार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में गांव के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। Sirsa News

समाजसेवी विनोद सहारण ने राकेश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को पढ़ाई, प्रशिक्षण और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित करना है, ताकि वे अपने लक्ष्य हासिल कर गांव और समाज का नाम रोशन करें। उन्होंने बताया कि गांव के अनेक युवा लाइब्रेरी में रहकर सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं। नवनियुक्त एसडीओ राकेश कुमार गढ़वाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और गांव के लोगों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि गांव की मिट्टी से उन्हें विशेष लगाव है और वे अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। Sirsa News

About The Author

Ad Ad

Related Posts