Rescue Sambar Deer: फतेहाबाद में दुर्लभ सांभर हिरण का रेस्क्यू

बिगड़ रोड स्थित नए थाने के पास मिला 3 वर्षीय नर सांभर, वन विभाग ने हिसार भेजा

Manmohan Picture
Published On

Rescue Sambar Deer: फतेहाबाद (विनोद शर्मा)। फतेहाबाद के बिगड़ रोड स्थित नए थाने के नजदीक दुर्लभ सांभर प्रजाति का हिरण दिखाई देने से क्षेत्र में उत्सुकता का माहौल बन गया। स्थानीय मोहल्ला वासियों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग के उच्च अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हिरण का सुरक्षित रेस्क्यू किया। Fatehabad News

वन विभाग के इंस्पेक्टर जयविन्द्र नेहरा ने बताया कि रेस्क्यू किया गया हिरण करीब 3 साल का नर सांभर है। उन्होंने बताया कि सांभर प्रजाति सामान्यतः फरीदाबाद, अंबाला और पंचकूला क्षेत्रों में पाई जाती है, जबकि फतेहाबाद क्षेत्र में यह प्रजाति नहीं मिलती। ऐसे में यहां इसका दिखाई देना वन विभाग के लिए भी हैरानी का विषय है।

लुप्त होने की कगार पर है सांभर प्रजाति इंस्पेक्टर नेहरा ने बताया कि सांभर हिरण की यह प्रजाति बेहद कम देखने को मिलती है और धीरे-धीरे लुप्त होने की कगार पर पहुंच रही है। हिरण पूरी तरह सुरक्षित है तथा प्राथमिक जांच के बाद उसे हिसार भेज दिया गया है, जहां उसकी देखभाल और आगे की जांच की जाएगी। वन विभाग चलाएगा सर्च अभियान वन विभाग की टीम अब आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान भी चलाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हिरण अकेला आया था या उसके साथ कोई अन्य वन्य जीव भी क्षेत्र में मौजूद है।

विभाग यह भी जांच करेगा कि सांभर हिरण आखिर फतेहाबाद क्षेत्र तक कैसे पहुंचा। लोगों से सहयोग की अपील वन विभाग ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी को किसी भी प्रकार का वन्य जीव दिखाई दे तो तुरंत विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते उसे सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। इस दौरान राधेश्याम नाडोडी ने भी वन विभाग की टीम का सहयोग किया। Fatehabad News

About The Author

Related Posts