Punjab

फाजिल्का पुलिस और सीमा सुरक्षा बल को मिली बड़ी कामयाबी; अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से 10 किलो 950 ग्राम हेरोइन बरामद  
5 परिवारों को राशन बांटकर नेत्रदानी और शरीरदानी नीलम इन्सां को दी श्रद्धांजलि 
डेरा श्रद्धालुओं ने लगाई ठंडे पानी की छबील, पक्षियों के लिए पेड़ों पर लगाए लकड़ी के घर
भगवंत मान सरकार धान सीजन के दौरान किसानों को निर्बाध 8 घंटे बिजली सप्लाई सुनिश्चित कर रही है: तरुनप्रीत सिंह सौंद
पंजाब के खिलाड़ियों ने दुनिया भर में तिरंगे का मान बढ़ाया, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पुरस्कार और इनामी राशि से खिलाड़ियों का सम्मान

फाजिल्का पुलिस और सीमा सुरक्षा बल को मिली बड़ी कामयाबी; अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से 10 किलो 950 ग्राम हेरोइन बरामद  

भारत-पाक सीमा पर तार पार से मिले हेरोइन के 20 पैकेट

Sarvesh Kumar Picture
Published On

जलालाबाद/फाजिल्का (सच कहूँ न्यूज़)। Fazilka News: नशे के खिलाफ चलाई गई विशेष मुहिम के तहत फाजिल्का पुलिस और  सीमा सुरक्षा बल के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान उस समय बड़ी सफलता मिली, जब भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने सीमा पर तार पार से बीस पैकेट (कुल वजन 10 किलो 950 ग्राम) हेरोइन जब्त करने में सफलता हासिल की है।  

इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विस्तार से जानकारी देते हुए एसएसपी फाजिल्का श्री गगनअजीत सिंह ने बताया कि थाना सदर जलालाबाद के मुख्य अफसर सब इंस्पेक्टर गुरबाज सिंह सहित पुलिस पार्टी इलाके में संदिग्ध लोगों की चेकिंग और गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान उन्हें सीमा सुरक्षा बल की 'गट्टी बीसो की' चौकी के AC एसी मुकेश कुमार की तरफ से फोन पर सूचना मिली कि गांव प्रभात सिंह वाला हिठाड़ के इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे खेतों में एक संदिग्ध गठरी पड़ी हुई है।  

संयुक्त ऑपरेशन के दौरान हुई बरामदगी  

सूचना मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी सब डिवीजन जलालाबाद श्री गुरसेवक सिंह को तुरंत मौके पर बुलाया गया। पुलिस और सीमा सुरक्षा बल की संयुक्त टीमों ने जब मौके पर पहुंचकर उस संदिग्ध गठरी की बारीकी से तलाशी ली, तो उसमें से सफेद रंग के पारदर्शी लिफाफों में लिपटे हुए हेरोइन के 20 पैकेट बरामद हुए। तोलने पर इस हेरोइन का कुल वजन 10 किलो 950 ग्राम पाया गया।  

पुलिस ने इस बरामदगी के संबंध में थाना सदर जलालाबाद में मुकदमा नंबर 112 तारीख 24-05-2026, जुर्म 21(सी), 23/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह बरामदगी सीमावर्ती तार से पार पाकिस्तान वाली साइड पर पड़ते खेतों से हुई है।  

किसान की सतर्कता ने फेरा तस्करों के मंसूबों पर पानी

 एसएसपीने बताया कि भारत-पाक सीमा पर लगी कंटीली तार के पार खेती करने गए किसान हरपाल सिंह पुत्र तेजा सिंह ने सतर्कता की मिसाल पेश की। खेतों में काम के दौरान उसने देखा कि साथ लगते महावीर सिंह (निवासी प्रभात सिंह वाला) के खेत में कोई संदिग्ध गठरी पड़ी हुई है। उसने बिना देरी किए अपने साथ तैनात गार्ड को इसकी जानकारी दी। गार्ड ने तुरंत यह सूचना चौकी बीसो के ए सी मुकेश कुमार को दी, जिन्होंने पंजाब पुलिस को सूचित करके मौके पर संयुक्त कार्रवाई की।  

सूचना देने वाले किसान का किया जाएगा विशेष सम्मान: एसएस पी  

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसएसपी  गगनअजीत सिंह ने किसान हरपाल सिंह के इस कदम की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि किसान द्वारा सही समय पर सूचना देकर देश विरोधी तत्वों और नशा तस्करों के मंसूबों को नाकाम करके बहुत ही सराहनीय काम किया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा देश हित में निभाई गई इस भूमिका के लिए उक्त किसान को विशेष तौर पर सम्मानित किया जाएगा। अधिकारियों ने अपील की कि सीमावर्ती क्षेत्र के लोग इसी तरह जागरूक रहें ताकि नशा तस्करी का पूरी तरह से सफाया किया जा सके।

Fazilka News

About The Author

Related Posts