Punjab
Aashiyana Campaign: पूज्य गुुरु जी की पावन शिक्षाएँ बनीं जरूरतमंद विधवा महिला का सहारा
लुधियाना के मुल्लांपुर की साध-संगत ने बनवाकर दिया पक्का आशियाना
Aashiyana Campaign: लुधियाना (सच कहूँ/रघबीर सिंह)। सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत लगातार मानवता भलाई के 175 कार्य कर इन्सानियत का फर्ज निभा रही है। इसी कड़ी के तहत ब्लॉक मुल्लापुर, जिला लुधियाना के गाँव लालतो कलां में साध-संगत ने गाँव की एक जरूरतमंद विधवा महिला को अपने खर्च पर पक्का मकान बनाकर दिया। Ludhiana News
विधवा महिला प्रीति सोनी, पत्नी स्व. प्रदीप कुमार वर्मा, निवासी बाजार की खूँही, लालतो कलां, अपने खस्ताहाल मकान में मजबूरीवश अपने दो बच्चों और सास के साथ रह रही थी। प्रीति सोनी घरों में काम करके अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी और अपना घर बनाने में असमर्थ थी।
जानकारी देते हुए सच्चे नम्र सेवादार लवली इन्सां व बिक्रम इन्सां ने बताया कि उक्त विधवा महिला ने डेरा सच्चा सौदा की मैनेजमेंट कमेटी से संपर्क कर मकान बनवाने संबंधी बात की। इसके बाद ब्लॉक मुल्लापुर की साध-संगत ने जांच करने के बाद जरूरतमंद परिवार के लिए 2 कमरे, रसोई और शौचालय-बाथरूम सहित पूरा मकान बनवाकर दिया।
उक्त महिला ने सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का तहेदिल से धन्यवाद किया व डेरा श्रद्धालुओं की सराहना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह घरों में काम करके परिवार का पालन-पोषण बड़ी मुश्किल से कर रही थी, उनके लिए मकान बनाना एक सपने के समान था और सेवादारों ने कुछ ही समय में पक्का मकान बनाकर उक्त परिवार को सौंप दिया।
इन सेवादारों ने निभाई सेवा
सेवा करने वाले सेवादारों में सच्चे नम्र सेवादार बिक्रमजीत सिंह और लवली इन्सां (ब्लॉक मुल्लापुर), ब्लॉक प्रेमी सेवक मा. गुरजीत सिंह (लालतो छोटी), प्रेमी सेवक तलविंदर सिंह (मिस्त्री झांडे), प्रेमी सेवक मनजीत सिंह, आत्मा सिंह इन्सां, जसकरण सिंह इन्सां, प्रेमी सेवक कमलजीत सिंह वर्मा इन्सां, प्रेमी मलविन्द्र सिंह सहित अन्य सेवादार मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि भीषण गर्मी के बावजूद सेवादारों को मकान बनाने में जुटा देख ग्रामीण भी हैरान हुए और उन्होंने सेवादारों की दिल से सराहना की।