जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर पेश की अनोखी मिसाल, पुणे के सुनीत इन्सां ने लगाए 350 पौधे

जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर लगाया 350 पौधों

Published On

पुणे (सच कहूँ न्यूज़)। Pune News: आज के समय में जहां लोग जन्मदिन और शादी की वर्षगांठ पर बड़े-बड़े समारोह आयोजित कर खुशियां मनाते हैं, वहीं पुणे ब्लॉक के सुनीत इन्सां ने इन खास अवसरों को पर्यावरण संरक्षण के नाम समर्पित कर समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया। परम पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से सुनीत इन्सां ने अपने जन्मदिन और वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष्य में खराड़ी परिसर में 350 पौधे लगाए। इस सेवा कार्य का उद्देश्य केवल पौधारोपण करना ही नहीं, बल्कि लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना भी है।

आज बढ़ते प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग और घटते हरित क्षेत्र के बीच पौधारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है। ऐसे में सुनीत इन्सां का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यदि हर व्यक्ति अपने जीवन के किसी विशेष अवसर पर एक या अधिक पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण तैयार किया जा सकता है। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का बेहतरीन उदाहरण बताया। पौधारोपण अभियान के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया और अधिक से अधिक लोगों से वृक्ष लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की गई।

सुनीत इन्सां ने कहा कि जीवन के खुशी के पलों को समाज और प्रकृति के हित में समर्पित करना सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि जन्मदिन, शादी की सालगिरह या अन्य शुभ अवसरों पर पौधे लगाकर धरती को हरा-भरा बनाने में अपना योगदान दें। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज में सेवा, जिम्मेदारी और प्रकृति प्रेम की भावना को भी मजबूत करती है।

Pune News

About The Author

Related Posts