Blood Donation: पांचवीं बार किया रक्तदान, युवती को मिला जीवनदान का सहारा

डेरा सच्चा सौदा की मानवता भलाई मुहिम को किया साकार

Published On

अनूपगढ़ (सच कहूँ/नरेन्द्र भोजक)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की ओर से दी गई मानवता भलाई की शिक्षाओं पर अमल करते हुए डेरा सच्चा सौदा के सेवादार लगातार सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। इसी कड़ी में ब्लॉक अनूपगढ़ की सच्ची प्रेमी समिति सदस्य रोजी इन्सां ने जरूरतमंद मरीज के लिए पांचवीं बार रक्तदान कर मानवता का फर्ज निभाया। Hanumangarh News

सच्ची प्रेमी समिति सदस्य समीर इन्सां ने बताया कि 20 वर्षीय गुरप्रीत कौर पुत्री गीता, को परिजनों ने उपचार के लिए अनूपगढ़ के लाजवंती हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। मिट्टी खाने की आदत के कारण उसके शरीर में खून की गंभीर कमी हो गई थी। चिकित्सकों ने तत्काल एक यूनिट रक्त की आवश्यकता बताई।

रक्त की जरूरत की सूचना मिलते ही रोजी इन्सां बिना देर किए अस्पताल पहुंचीं और स्वेच्छा से एक यूनिट रक्तदान कर मरीज के उपचार में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। यह उनके जीवन का पांचवां रक्तदान रहा। रोजी इन्सां ने कहा कि वे अपने सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं से प्रेरित होकर मानवता की सेवा को अपना सौभाग्य मानती हैं। उनके इस सेवा कार्य की परिजनों ने सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। क्षेत्र के लोगों ने भी इसे मानवता के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण बताया। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts