Weather Update: मानसून सक्रिय, आईएमडी ने दी देश के कई राज्यों में भारी बारिश व आंधी-तूफान की चेतावनी

आगामी 24 से 48 घंटों के दौरान उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में हल्की से भारी वर्षा होने का अनुमान

Published On

IMD Weather Update: नई दिल्ली। देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी 24 से 48 घंटों के दौरान उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में हल्की से भारी वर्षा होने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर तेज़ हवाओं के साथ बिजली की तेज गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है। Weather Update

राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड के कई जिलों में वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि होने के संकेत हैं। वहीं, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी तथा कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में भी मानसूनी वर्षा जारी रहने की संभावना है। पूर्वोत्तर राज्यों में भी कई स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की जा सकती है।

मौसम विशेषज्ञों ने नागरिकों को जलभराव वाले क्षेत्रों से सावधानी बरतने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा मौसम विभाग द्वारा जारी ताज़ा चेतावनियों पर ध्यान देने की सलाह दी है। किसानों को भी वर्षा की स्थिति को देखते हुए कृषि कार्यों की उचित योजना बनाने की सलाह दी गई है। Weather Update

About The Author

Related Posts