परिवार से बिछुड़े 'राजेंद्र' को सेवादारों ने संभाला, बिछुड़े को अपनों से मिलवाने की अपील
परिजनों की तलाश जारी, सुरक्षित है 'राजेंद्र'
संगरिया, (सुरेंद्र जग्गा)। दुनिया जिसे 'पागल' कहकर नजरें फेर लेती है, भूख और प्यास से तड़पते उन बेबसों के लिए आज भी इस समाज में देवदूत मौजूद हैं। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फैयर कमेटी के सेवादारों ने एक बार फिर इंसानियत का फर्ज निभाया है। "इंसानियत" मुहिम के तहत संगरिया ब्लॉक के सेवादारों ने मानसिक रूप से परेशान एक बेसहारा युवक को न केवल संभाला, बल्कि उसे एक नया जीवन दिया है। Sangaria News
जानकारी के अनुसार, संगरिया के टिब्बी बस स्टैंड पर लगभग 30-35 वर्षीय एक युवक बेहद दयनीय हालत में भटक रहा था। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ था। उसके सिर और दाढ़ी के बाल बढ़े हुए थे, बदन पर मैले-कुचेले कपड़े थे व फटे हुए जूते थे। भूख और प्यास से व्याकुल इस युवक पर जब सेवादारों की नजर पड़ी, तो उनका दिल पसीज गया। इस सेवा कार्य में मुख्य रूप से शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के जिम्मेवार भाई लालचंद इन्सां, महेश गोयल इन्सां, जितेश गोयल इन्सां, विनोद हांडा इन्सां,अमराराम इन्सां, सुखदेव इन्सां, सच्ची प्रेमी समिति सेवादार प्रबल गोयल इन्सां, रॉकी गर्ग इन्सां, ब्लॉक प्रेमी सेवक लवली गर्ग इन्सां, पवन इन्सां व सुरेन्द्र जग्गा इन्सां का सहयोग रहा।
सेवादारों की सम्भाल से चेहरे पर आई रौनक
मामले की सूचना तुरंत कमेटी के जिम्मेवार लालचंद इन्सां को दी गई। स्थानीय पुलिस थाने को सूचित करने के बाद, सेवादार उस बेसहारा युवक को संगरिया के मानवता भलाई केंद्र लेकर आए और वहां उसे नाश्ता करवाया गया। इसके बाद सेवादारों ने उसके बढ़े हुए बाल व दाढ़ी काटी, उसे नहलाया-धुलाया और साफ-सुथरे नए कपड़े पहनाए। कुछ ही घंटों की इस नि:स्वार्थ सेवा का असर यह हुआ कि युवक के चेहरे पर एक असीम सुकून व रौनक लौट आई। वह चंद पलों में 'जीरो से हीरो' नजर आने लगा। Sangaria News
परिजनों की तलाश जारी
हालत में थोड़ा सुधार होने और अपनत्व का अहसास मिलने पर युवक ने अपना नाम राजेंद्र बताया है। हालांकि, मानसिक स्थिति पूरी तरह ठीक न होने के कारण वह अपने घर का पता या अन्य कोई जानकारी नहीं दे पा रहा है। सेवादारों का कहना है कि जब तक राजेंद्र के परिवार का पता नहीं चल जाता, तब तक वह संगरिया के मानवता भलाई केंद्र में पूरी सुरक्षा और मान-सम्मान के साथ रहेगा। सेवादार उसकी पूरी सार-संभाल करेंगे।
अपील: बिछुड़े को अपनों से मिलवाएं
तस्वीर व हुलिए के आधार पर यदि कोई भी व्यक्ति इस युवक को पहचानता है या इसके परिवार के बारे में कोई जानकारी रखता है, तो कृपया नीचे दिए गए नंबरों पर तुरंत संपर्क करें। आपका एक फोन किसी बिछुड़े बेटे को उसके परिवार से मिला सकता है-94137-14295, 94135-14414. Sangaria News
About The Author