Haryana: हरियाणा के इस शहर की बदल जाएगी तस्वीर, करोड़ों रुपये के प्रोजेक्ट, लोगों को मिलेगा लाभ

Haryana: हरियाणा के इस शहर की बदल जाएगी तस्वीर, करोड़ों रुपये के प्रोजेक्ट, लोगों को मिलेगा लाभ

Published On

Haryana: नारायणगढ़ (सुरजीत कुराली)। क्षेत्र के निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में स्थानीय नागरिक अस्पताल अब एक नए स्वरूप में सेवाएं देने के लिए तैयार है। आगामी 1 जुलाई को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस नवनिर्मित और सर्वसुविधायुक्त चार मंजिला अस्पताल भवन का विधिवत लोकार्पण करेंगे। करीब 41.64 करोड़ रुपये के इस पूरे प्रोजेक्ट के तहत चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अस्पताल की क्षमता को 50 बेड से बढ़ाकर सीधे 100 बेड कर दिया गया है।

लोक निर्माण विभाग ने लगभग 31.12 करोड़ रुपये की लागत से मुख्य अस्पताल परिसर का निर्माण कार्य पूरा कर इसे स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, कुल 7781.70 वर्ग मीटर कवर्ड एरिया में फैले इस आलीशान भवन के सिविल और इलेक्ट्रिकल कार्यों पर विशेष ध्यान दिया गया है।  जमीनी हकीकत देखें तो यह नया परिसर मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही बड़े शहरों जैसी चिकित्सा सुविधाएं देने में सक्षम होगा।

About The Author

Related Posts