French Language Certificate course: फ्रेंच भाषा सीखने का सुनहरा अवसर, कोर्स के लिए प्रवेश शुरू

30 जून तक होंगे आवेदन, जुलाई के दूसरे सप्ताह से शुरू होंगी ऑनलाइन कक्षाएं

Published On

French Language Certificate course: हनुमानगढ़। टाउन स्थित राजकीय नेहरू मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेंच भाषा सीखने का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया गया है। कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय, राजस्थान के निर्देशों तथा अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विश्वविद्यालय (ईएफएलयू), हैदराबाद के शैक्षणिक एवं तकनीकी सहयोग से ऑनलाइन विदेशी भाषा सर्टिफिकेट कोर्स (फ्रेंच) के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। Hanumangarh

इच्छुक छात्र-छात्राएं 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रामपाल अहरोदिया ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बहुराष्ट्रीय कंपनियों, सूचना प्रौद्योगिकी, पर्यटन, अनुवाद तथा दूतावासों जैसी सेवाओं में विदेशी भाषा जानने वाले युवाओं की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में यह कोर्स छात्र-छात्राओं के कौशल विकास के साथ-साथ उन्हें अंतरराष्ट्रीय रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में सहायक होगा।

उन्होंने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया 30 जून तक पूरी की जाएगी, जबकि ऑनलाइन लाइव कक्षाओं का संचालन जुलाई के दूसरे सप्ताह से प्रस्तावित है। हालांकि कक्षाएं ऑनलाइन होंगी, लेकिन छात्र-छात्राओं की उपस्थिति महाविद्यालय परिसर में अनिवार्य रहेगी। कोर्स की नोडल अधिकारी डॉ. अर्चना गोदारा ने बताया कि छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए महाविद्यालय में विशेष तकनीकी लैब विकसित की जा रही है। इसमें हाई-स्पीड इंटरनेट, आधुनिक प्रोजेक्टर, डिस्प्ले यूनिट, उच्च गुणवत्ता वाले वेबकैम और माइक्रोफोन, समर्पित स्मार्ट कक्षा तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था की गई है, जिससे ऑनलाइन शिक्षण सुचारु रूप से संचालित किया जा सके।

महाविद्यालय प्रशासन ने छात्र-छात्राओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। इच्छुक एवं पात्र छात्र-छात्राएं 30 जून से पूर्व महाविद्यालय परिसर में नोडल अधिकारी डॉ. अर्चना गोदारा, संकाय सदस्य जय प्रकाश अथवा कार्यालय में सुन्दर लाल से संपर्क कर अपना नामांकन करा सकते हैं। सीमित सीटों के कारण प्रवेश 'पहले आओ, पहले पाओÓ के आधार पर दिया जाएगा।

About The Author

Related Posts