शिक्षा और रोजगार
Drugs Smuggler Arrested: 2.10 ग्राम हेरोइन बरामद, युवक गिरफ्तार
पूछताछ में नशे के लिए चिट्टा खरीदने की बात कबूली
हनुमानगढ़। टाउन थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एफसीआई गोदाम के पीछे स्थित रोड से एक युवक को 2.10 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। Hanumangarh News
पुलिस के अनुसार टाउन थाना की उप निरीक्षक ज्योति अपनी टीम के साथ दोपहर को गश्त पर थीं। दोपहर करीब 12.15 बजे एफसीआई गोदाम के पीछे सड़क किनारे एक युवक पुलिस वाहन को देखकर घबराकर खेतों की ओर जाने लगा। शक होने पर उसे रोककर पूछताछ की गई। उसने अपना नाम गुरप्रीत सिंह उर्फ निंजा (22) पुत्र प्रीतम सिंह, निवासी वार्ड नंबर 34, टिब्बी रोड, सिकलीगर मोहल्ला, टाउन बताया। पुलिस ने युवक की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान उसके लोअर की बाईं जेब से सफेद पॉलिथीन में रखी 2.10 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। आरोपी इसके संबंध में कोई लाइसेंस या वैध अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले करीब दो वर्षांे से चिट्टा का नशा करता है और चार-पांच दिन पहले करीब तीन ग्राम चिट्टा सागर पुत्र गुरदीप सिंह सिकलीगर निवासी सिकलीगर मोहल्ला, टाउन से खरीदकर लाया था।
घटना के समय वह नशा करने के लिए ही वहां बैठा हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। अनुसंधान उपनिरीक्षक रामकेर को सौंपा गया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक ज्योति, हेड कांस्टेबल नंदसिंह, मानसिंह, कांस्टेबल पवन कुमार और प्रहलाद शामिल रहे। Hanumangarh News
About The Author