Rajasthan Railway News: बिना टिकट यात्रा पर सख्ती, 70 हजार से अधिक जुर्माना वसूला, यात्रियों में हड़कंप

बिना टिकट व अनियमित यात्रा को हतोत्साहित करने के लिए विशेष अभियान

Published On

जोधपुर।जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि बिना टिकट यात्रा पर न्यूनतम जुर्माना राशि 250 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए किए जाने के बाद मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशानुसार सघन टिकट जांच अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। Rajasthan Railway News

बुधवार को औचक टिकट जांच के दौरान मंडल वाणिज्य प्रबंधक दीपक चौधरी के नेतृत्व में टिकट जांच दल ने जोधपुर- फुलेरा रेलखंड की प्रमुख ट्रेनों में औचक जांच की। कार्रवाई में बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा के 100 मामले दर्ज किए गए,जिनसे 62 हजार 525 रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। इसके अलावा अन्य श्रेणियों से जुड़े 12 मामलों में 7 हजार 590 रुपए की वसूली की गई। इस प्रकार अभियान के दौरान रेलवे को कुल 70 हजार 115 रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ।

सघन टिकट जांच अभियान जारी रहेगा

सीनियर डीसीएम ने कहा कि यात्रियों को नियमों के अनुरूप यात्रा के लिए जागरूक करने तथा अनियमित यात्रा पर रोक लगाने के उद्देश्य से ऐसे विशेष अभियान आगे भी जारी रहेंगे। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे वैध टिकट और निर्धारित श्रेणी में यात्रा करें, जिससे जुर्माने की कार्रवाई से बचा जा सके। Rajasthan Railway News

About The Author

Related Posts