Hanumangarh Police: फिर लाइन हाजिर हुए पुलिस निरीक्षक हनुमानाराम बिश्नोई, विवादों से जुड़ता रहा कार्यकाल
एसपी ने भादरा थाना से हटाया, लखवीर सिंह भादरा और राधेश्याम होंगे भिरानी थाना प्रभारी
Hanumangarh Police: हनुमानगढ़। जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक नरेंद्र मीना ने तीन पुलिस निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के अनुसार भादरा थाना प्रभारी हनुमानाराम बिश्नोई को लाइन हाजिर कर पुलिस लाइन भेजा गया है। जिले में यह उनका चौथी बार लाइन हाजिर होने का मामला बताया जा रहा है। Hanumangarh Police
कार्यालय जिला पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी आदेश के अनुसार पुलिस निरीक्षक हनुमानाराम बिश्नोई, जो वर्तमान में भादरा थाना प्रभारी के पद पर कार्यरत थे, का स्थानांतरण कर उन्हें पुलिस लाइन लगाया गया है। वहीं लखवीर सिंह गिल, जो अब तक भिरानी थाना प्रभारी के रूप में कार्यरत थे, को भादरा थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा राधेश्याम, जो वर्तमान में खुइयां थाना प्रभारी के रूप में पदस्थापित थे, को भिरानी थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही विभागीय व्यवस्था के तहत एसआई विजेन्द्र शर्मा को खुइयां थाना का कार्यवाहक प्रभारी नियुक्त किया गया है। आदेश में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल अपने नवीन पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक कार्यालय को उपलब्ध कराएं। Hanumangarh Police
पुलिस महकमे में हुए इस फेरबदल को जिले की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक आवश्यकताओं से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं भादरा थाना प्रभारी हनुमानाराम बिश्नोई के चौथी बार लाइन हाजिर होने को लेकर भी क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार हनुमानाराम बिश्नोई जिले के कई पुलिस थानों में थाना प्रभारी के रूप में पदस्थापित रह चुके हैं।
उनके विभिन्न कार्यकालों के दौरान कई बार विवाद भी सामने आए। इसके बावजूद उन्हें समय-समय पर विभिन्न थानों की कमान सौंपी जाती रही है। ऐसे में एक बार फिर उनके लाइन हाजिर होने के आदेश ने पुलिस महकमे के साथ-साथ आमजन के बीच भी चर्चा को जन्म दे दिया है। Hanumangarh Police