Rajasthan Cricket News: राजस्थान के तीन खिलाड़ियों का बीसीसीआई इमर्जिंग प्लेयर टूर्नामेंट के लिए चयन होना गौरव का क्षण

6 जुलाई से 24 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा टूर्नामेंट

Published On

जयपुर। राजस्थान क्रिकेट के लिए गौरव का क्षण है। बीसीसीआई की अखिल भारतीय जूनियर एवं सीनियर चयन समिति ने आगामी इमर्जिंग प्लेयर (पुरुष) टूर्नामेंट (BCCI Emerging Player Tournament) के लिए राजस्थान के तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया है। आरसीए एडहॉक कमेटी के संयोजक डॉ. मोहित जसवंत यादव के अनुसार राजस्थान के चेतन शर्मा, कार्तिक शर्मा और गणेश सुथार को बीसीसीआई के नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बेंगलूरु द्वारा आयोजित इमर्जिंग प्लेयर (मेंस) टूर्नामेंट के लिए चुना गया है। Rajasthan Cricket News

यह टूर्नामेंट 6 जुलाई से 24 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। चयनित खिलाड़ियों को 5 जुलाई को बेंगलूरु में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। राजस्थान क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने तीनों खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं। Rajasthan Cricket News

About The Author

Related Posts