Missing: छबील पर जाने की बात कहकर निकला किशोर लापता

टाउन थाना क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला आया सामने

Published On

हनुमानगढ़। टाउन थाना क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की ओर से काफी तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने पर उसकी मां की रिपोर्ट पर टाउन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण के आरोप में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार मीनाक्षी (35) पत्नी प्रवीण कश्यप निवासी चुंगी नंबर 6, अंबेडकर कॉलोनी, टाउन ने रिपोर्ट दी कि उनका 15 वर्षीय पुत्र मनीष 25 जून की सुबह करीब 9 बजे घर से मीठे पानी की छबील पर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस से मदद की गुहार लगाई। परिवादिया ने आशंका जताई कि उसके बेटे के साथ कोई अनहोनी न हो जाए, इसलिए जल्द से जल्द उसकी तलाश की जाए। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच सहायक उपनिरीक्षक राजवीर सिंह को सौंपी है। पुलिस किशोर की तलाश में जुटी हुई है। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts