खेत में घुसकर ग्वार की फसल नष्ट करने व मारपीट का आरोप

आभूषण छीनने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप, आठ नामजद

Published On

Rajasthan Crime: हनुमानगढ़। बहलोलनगर गांव में कृषि भूमि को लेकर विवाद के चलते एक महिला ने आठ लोगों के खिलाफ खेत में घुसकर ग्वार की फसल नष्ट करने, परिवार के सदस्यों से मारपीट, अभद्रता, धमकी देने तथा आभूषण छीनने के आरोप में सदर थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार सरोज (38) पत्नी दीनाराम जाट निवासी वार्ड नंबर 2, बहलोलनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी चक 44 एसएसडब्ल्यू में करीब 6 बीघा 6 बिस्वा कृषि भूमि है। Hanumangarh News

आरोप है कि दुलाराम पुत्र शैराराम, रवि पुत्र रामस्वरूप, रायसाहब पुत्र महेंद्र, मोहित पुत्र महेंद्र, मीरा पत्नी दुलाराम, नेतराम गोदारा, महेंद्र पुत्र दुलाराम तथा आनंदस्वरूप पुत्र दुलाराम अक्सर उसे और उसके परिवार को परेशान करते हैं। रिपोर्ट के अनुसार 25 जून को दोपहर के समय जब सरोज और उसका पुत्र राहुल दवाई लेने हनुमानगढ़ गए हुए थे, तब आरोपित ट्रैक्टर लेकर उसके खेत में पहुंचे और बोई हुई ग्वार की फसल को नष्ट करना शुरू कर दिया।

घर पर मौजूद उसकी पुत्री सीता, पुत्र सुमित तथा उसकी बहन ने विरोध किया तो आरोप है कि आरोपितों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। सूचना मिलने पर सरोज और उसका पुत्र राहुल खेत पहुंचे तो आरोप है कि आरोपितों ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया और फसल को नुकसान पहुंचाया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि जाते समय आरोपित जान से मारने की धमकी देकर गए। रिपोर्ट में सोने की बालियां और नोज पिन छीनकर ले जाने का भी आरोप लगाया गया है। वहीं पुलिस को सूचना देने पर आरोपित ट्रैक्टर खेत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक रमेश चन्द्र कर रहे हैं।

About The Author

Related Posts