Rural Service Camps: लोक राहत के पर्याय बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, लाखों लोगों को मिला सरकारी योजनाओं का त्वरित लाभ

अब तक 2905 शिविरों में लाखों प्रकरणों का निस्तारण

Published On

Rural Service Camps: अजमेर। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जनसेवाओं को घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर आमजन के लिए राहत और समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर उभरे हैं। 12 जून से शुरू हुए इस अभियान के तहत प्रदेशभर में हजारों शिविरों का आयोजन किया गया, जिनमें विभिन्न विभागों ने लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया। Rajasthan News

इन शिविरों के माध्यम से राजस्व, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, शिक्षा, ऊर्जा, जलापूर्ति, सामाजिक सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण जैसे अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। लाखों नागरिकों को प्रमाण पत्र, पेंशन, आवास सहायता, स्वास्थ्य सेवाएं, कृषि योजनाओं का लाभ तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

राजस्व विभाग ने भूमि संबंधी मामलों, नामांतरण, अभिलेख सुधार और प्रमाण पत्रों के लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया। वहीं ग्रामीण विकास विभाग ने आवास योजनाओं की किश्तें जारी करने के साथ-साथ स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान की। Rajasthan News

स्वास्थ्य विभाग ने शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों की स्वास्थ्य जांच, कैंसर स्क्रीनिंग, टीकाकरण और उपचार सेवाएं उपलब्ध कराईं। पशुपालन विभाग ने पशुओं के उपचार, टीकाकरण और बीमा से संबंधित सेवाएं प्रदान कर पशुपालकों को राहत दी। कृषि क्षेत्र में किसानों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ा गया तथा फसल बीमा योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया। वहीं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने पेंशन योजनाओं और सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों के तहत पात्र लाभार्थियों को सहायता उपलब्ध कराई।

शिक्षा विभाग ने छात्रवृत्ति संबंधी मामलों का समाधान कर नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों के नामांकन को बढ़ावा दिया। महिला एवं बाल विकास विभाग ने विभिन्न योजनाओं के प्रति व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं और बच्चों को सरकारी सुविधाओं से जोड़ने का कार्य किया।

इसके अलावा जल संसाधन, सार्वजनिक निर्माण, परिवहन, सहकारिता, श्रम, आयुर्वेद और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभागों ने भी शिविरों के माध्यम से जनहित से जुड़े कार्यों को गति दी। पेयजल, सड़क मरम्मत, वित्तीय समावेशन, किसान सहायता और रोजगारोन्मुख योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। सरकार का मानना है कि ऐसे शिविरों से प्रशासन और जनता के बीच की दूरी कम हुई है तथा योजनाओं का लाभ सीधे पात्र व्यक्तियों तक पहुंच रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित यह अभियान सुशासन और जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। Rajasthan News

About The Author

Related Posts