2.1 ग्राम हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

तस्करी में प्रयुक्त बाइक जब्त

Published On

हनुमानगढ़। सदर थाना पुलिस ने हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। मादक पदार्थ की तस्करी में इस्तेमाल की गई बाइक भी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार सदर थाना के उप निरीक्षक रमेश चन्द्र के नेतृत्व में गठित टीम बुधवार रात थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान रोही धोलीपाल में एमएमके नहर के दाएं कच्चे पटड़े पर एक संदिग्ध बाइक को रुकवाकर जांच की गई। बाइक सवार युवक की पहचान अनिल कुमार (28) पुत्र रामेश्वर लाल जाट निवासी वार्ड नम्बर 5, धोलीपाल के रूप में हुई। Hanumangarh News

तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से 2.1 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने यह हेरोइन अपने ही गांव के महेन्द्र गोदारा से खरीदी थी। पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बरामद बाइक जब्त कर ली। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रकरण की जांच सदर थाना प्रभारी राकेश सांखला की ओर से की जा रही है। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts