Water Bill News: समय पर जमा नहीं कराया बिल तो कटेगा जल कनेक्शन
जोन-बी क्षेत्र के पानी के बिल जारी, 24 जून तक चेक और 29 जून तक नकद भुगतान की अंतिम तिथि
Water connection: हनुमानगढ़। शहरी क्षेत्र के जोन-बी के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों के जल उपभोग बिल जारी कर दिए गए हैं। ये बिल 1 मार्च से 31 मई तक की तीन माह की अवधि के लिए जारी किए गए हैं। विभाग के अनुसार सेक्टर नम्बर 11 व 12, राजस्थान आवासन मंडल (आरएचबी) क्षेत्र, चक ज्वाला सिंह रोड की कॉलोनियां, संगरिया रोड बाजार, बस स्टैंड क्षेत्र, शहीद भगत सिंह चौक, ढिल्लों, कंग, खोसा, मेघराज, ज्योति, बीडी गुप्ता कॉलोनी, पुरानी व नई खुंजा तथा श्रीगंगानगर रोड बाजार और विभिन्न राजकीय कार्यालयों से जुड़े उपभोक्ता इस श्रेणी में शामिल हैं। Water Bill News
बिलों के चेक के माध्यम से भुगतान की अंतिम तिथि 24 जून तथा नकद भुगतान की अंतिम तिथि 29 जून निर्धारित की गई है। उपभोक्ता अपने नजदीकी ई-मित्र केन्द्र या विभागीय कार्यालय में खाता संख्या के साथ बिल जमा कर रसीद प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। उपभोक्ता फोन-पे एप के माध्यम से अपने नए खाता नम्बर के साथ बिल का भुगतान कर सकते हैं।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग उपखंड हनुमानगढ़ जंक्शन के सहायक अभियंता दीपक गोदारा ने चेतावनी दी कि निर्धारित समय सीमा तक बकाया राशि जमा नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं के जल कनेक्शन बिना किसी पूर्व सूचना के विच्छेदित किए जा सकते हैं। साथ ही अवैध जल कनेक्शन पाए जाने पर घरेलू कनेक्शन पर 9920 रुपए तथा गैर-घरेलू कनेक्शन पर 37060 रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा। विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा कराने और जल का सदुपयोग करने की अपील की है। Water Bill News