पावर ट्रांसफार्मर बदला, घंटों बाधित रही बिजली आपूर्ति

इंटरनल फॉल्ट से खराब हुआ था ट्रांसफार्मर, नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बहाल की गई सप्लाई

Published On

Power Supply disrupted: हनुमानगढ़। टाउन स्थित जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता कार्यालय परिसर में लगे 5 एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर को बदलने के कार्य के चलते बुधवार को शहर के कई क्षेत्रों में घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। उमसभरी गर्मी के बीच बिजली कटौती से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। Hanumangarh News

वहीं ट्रांसफार्मर स्थापना कार्य के दौरान यातायात शाखा के निकट स्थित सड़क को भी अस्थायी रूप से बंद रखना पड़ा। ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था सामान्य होने पर उपभोक्ताओं को राहत मिली। जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता मुकेश शर्मा ने बताया कि 15 जून को खराब हुए मौसम के दौरान कार्यालय परिसर में लगा 5 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर इंटरनल फॉल्ट के कारण खराब हो गया था।

ट्रांसफार्मर में खराबी आने से शहर के विभिन्न क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई थी। स्थिति को संभालने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए दूसरे ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति बहाल की गई थी। उन्होंने बताया कि खराब ट्रांसफार्मर को बदलने की प्रक्रिया बुधवार को पूरी की गई। नए पावर ट्रांसफार्मर को स्थापित करने के दौरान सुरक्षा कारणों से कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी गई। कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति को सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया।

मुकेश शर्मा ने बताया कि गर्मी के मौसम में बढ़ते बिजली लोड और आंधी-तूफान जैसे मौसमीय बदलावों के कारण विद्युत लाइनों और ट्रांसफार्मरों में फॉल्ट की समस्याएं बढ़ जाती हैं। इसके बावजूद विभाग की ओर से नियमित रखरखाव और मरम्मत कार्य कराए जा रहे हैं ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts