होटल से नकदी व मोबाइल फोन चोरी कर कार में हुए फरार

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो नामजद सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज

Published On

हनुमानगढ़। खोपड़ा गांव के पास साहवा रोड पर संचालित एक होटल में चोरी के मामले में नोहर थाना पुलिस ने दो नामजद आरोपियों एवं एक अन्य अज्ञात साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना का खुलासा होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर हुआ। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार, रामकिशन (54) पुत्र ठाकरराम जाट निवासी वार्ड नम्बर 3, खोपड़ा तहसील नोहर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह अपने पुत्र अनिल के साथ गांव खोपड़ा के पास जाट होटल का संचालन करता है। होटल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि 31 मई की अल सुबह करीब 4 से 4.15 बजे वह होटल के गेट के बाहर चारपाई पर सो रहा था। इसी दौरान आहट होने पर उसकी नींद खुली तो उसने देखा कि एक व्यक्ति मुंह पर साफा बांधे हुए लोहे की रॉड लेकर उसकी चारपाई के पास खड़ा था।

वहीं दूसरा व्यक्ति होटल के अंदर से गल्ला लेकर बाहर निकल रहा था। शोर मचाने पर दोनों आरोपी एक-दूसरे को बाज और फल्लू नाम से पुकारते हुए भागने लगे। शोर सुनकर उसका पुत्र अनिल तथा पास में टायर पंक्चर की दुकान करने वाले लोग भी मौके पर पहुंचे और तीनों ने आरोपियों का पीछा किया। आरोप है कि दोनों व्यक्ति होटल के सामने खड़ी एक स्विफ्ट कार में बैठकर साहवा की ओर फरार हो गए, जबकि कार में एक अन्य व्यक्ति पहले से मौजूद था।

पीड़ित ने बताया कि होटल के गल्ले में रखी नकदी, एक कीपैड मोबाइल फोन तथा दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन चोरी हो गए। बाद में सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर उसने आरोपियों की पहचान फिरोज खान उर्फ बाज पुत्र शौकीन खान निवासी लखूवाली पीएस हनुमानगढ़ टाउन तथा मोहम्मद सलाम उर्फ फल्लू पुत्र जाफर अली निवासी 8 एमएमके, कीकरवाली पीएस संगरिया के रूप में की। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण की जांच सहायक उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह मीणा को सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा फरार आरोपियों की तलाश जारी है। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts