National Tennis Volleyball Championship: हिमाचल प्रदेश में पंजाब की गर्ल्स टेनिस वॉलीबॉल टीम का परचम

28वीं नेशनल टेनिस वॉलीबॉल चैंपियनशिप में गर्ल्स टीम ने कांस्य पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया

Published On

National Tennis Volleyball Championship: शिमला। हिमाचल प्रदेश में आयोजित 28वीं सीनियर नेशनल टेनिस वॉलीबॉल चैंपियनशिप में पंजाब के खिलाडिय़ों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में देश भर से आए कड़े मुक़ाबलों के बीच जबरदस्त खेल दिखाते हुए पंजाब की गर्ल्स टीम ने देश भर में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीतकर गौरवान्वित किया। वहीं, मिक्स्ड डबल्स की टीम ने भी बेहतरीन तालमेल का परिचय देते हुए क्वार्टर फाइनल तक का शानदार सफर तय किया तथा बॉयज टीम ने भी मैदान पर अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया। Punjab Sports News

फाजिल्का टेनिस वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित जैन ने बताया कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पंजाब राज्य की तीनों श्रेणियों की टीमों ने हिस्सा लिया था, जिसमें बॉयज टीम के कप्तान राजेश कुमार थे तथा टीम में सुमंत कुमार, अरविन्द कुमार, दक्ष, ललित व कार्तिकेय शामिल थे। कांस्य पदक विजेता गर्ल्स टीम का नेतृत्व कप्तान नेहा ने किया, जिसमें जगदीप कौर, जसप्रीत कौर, ममता, खुशवीर कौर तथा दलजीत कौर ने अपनी उत्कृष्ट खेल क्षमता का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही, मिक्स्ड डबल्स टीम में कप्तान नितेश और सुषमा यादव ने राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया।

पंजाब के खिलाडिय़ों की इस गौरवमयी उपलब्धि पर पंजाब टेनिस वॉलीबॉल एसोसिएशन ने दोनों टीमों, मिक्स्ड डबल्स के खिलाडिय़ों तथा उनके कोच को विशेष रूप से बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। एसोसिएशन के महासचिव श्रीराम सरस्वा, टीम मैनेजर राजेश तथा कोच कामिनी ने खिलाडिय़ों के इस बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय मंच पर इस तरह का उत्कृष्ट प्रदर्शन पंजाब के बढ़ते खेल स्तर को दर्शाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन खिलाडिय़ों की सफलता से प्रेरणा लेकर राज्य के अन्य युवा खिलाड़ी भी भविष्य में देश-दुनिया में पंजाब का नाम रोशन करेंगे। Punjab Sports News

About The Author

Related Posts