ऐसे मनाया कल्याण नगर के विपिन जिंदल इन्सां ने अपने पोते का जन्मदिन
फूड बैंक मुहिम के तहत 5 जरूरतमंद महिलाओं को एक-एक माह का राशन वितरित किया
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। ब्लॉक कल्याण नगर के प्रीत नगर जोन में गली नंबर 14 बी/5 स्थित विपिन जिंदल इन्सां के आवास पर जोन स्तरीय नामचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में साध-संगत ने भाग लिया। नामचर्चा का शुभारंभ प्रेमी सेवक किशोरी लाल इन्सां ने इलाही नारा बोलकर किया, जबकि कविराजों ने भजनवाणी के माध्यम से गुरु महिमा का गुणगान किया। Sirsa News
नामचर्चा के उपरांत विपिन जिंदल इन्सां ने अपने पोते सुफयान जिंदल के दूसरे जन्मदिन की खुशी में पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा से डेरा सच्चा सौदा की फूड बैंक मुहिम के तहत 5 जरूरतमंद महिलाओं को एक-एक माह का राशन वितरित किया। इसके अलावा गऊशाला में गायों को हरा चारा खिलाया गया, ओल्ड एज होम में 25 लोगों को भोजन करवाया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ एक पौधा भी रोपित किया गया। इस अवसर पर अंकित जिंदल, शैफाली, विपिन जिंदल, अनीता जिंदल सहित साध-संगत मौजूद रही। Sirsa News