Punjab

Ludhiana News: लुधियाना रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन का डिब्बा हुआ अलग, जांच जारी
मुख्यमंत्री द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा; कहा, स्वास्थ्य संभाल योजना पंजाब के लिए वरदान बनकर उभरी
भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती
प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब - केजरीवाल
अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान

मकान के अंदर युवक, युवती ने लगाई आग, युवती की मौत, युवक गंभीर 

पुलिस को देखकर घबरा गए थे प्रेमी युगल, आग लगते ही उठा गुबार 

Sach Kahoon Picture
Published On

फिरोजाबाद । शिकोहाबाद के मोहल्ला पड़ाव में एक प्रेमी प्रेमी युगल ने केरोसिन छिड़ककर अपने आप को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान दोनों में अपने आप को किसी रस्सी से बांध भी रखा था । पुलिस ने आनन फानन में लकड़ी का गेट तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। उसके बाद दोनों को इलाज के लिए जिला संयुक्त अस्पताल शिकोहाबाद में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को आगरा के एस एन मैडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शनिवार की सुबह करीब पांच बजे युवती की मौत हो गई। वही युवक जिदगी मौत के बीच झूल रहा है। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। 

 जानकारी के मुताबिक खुशी (18 साल ) पुत्री स्व. संजय शर्मा निवासी मोहल्ला पड़ाव शिकोहाबाद  अपने मां तथा 10 साल के छोटे भाई हर्ष  के साथ रहती है। उसके पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। युवती गर्मियों की छुट्टी के चलते अपनी मां के साथ अपनी ननिहाल मैनपुरी चली गई। इस दौरान युवती का अरुण कुमार कठेरिया पुत्र धर्मपाल कठेरिया निवासी मोहब्बतपुर अहीर, शिकोहाबाद से प्रेम संबंध हो गए। जिसके चलते शुक्रवार की सुबह युवती अपने ननिहाल से प्रेमी अरुण के साथ  चली आई। जब युवती के परिजनों को उसके गायब होने की जानकारी हुई तो उसकी खोजबीन शुरू की। परिजनों ने शिकोहाबाद पुलिस से आकर मामले की शिकायत की। शिकायत के आधार पर शाम को घर पर दबिश दी लेकिन उस दौरान कोई घर पर नहीं मिला। रात में पुलिस को सूचना मिली इसी के आधार पर दुबारा से घर दोनों की तलाश में दबिश दी। इस दौरान प्रेमी युगल वहां मौजूद थे।

इधर  प्रेमी युगल द्वारा ज्वालनशील पदार्थ के डालकर आग लगाने की जानकारी हो गई तथा आग से लपटें उठने लगी ।  प्रेमी युगल को आग की लपटों में घिरा देखकर पुलिस महकमे में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने प्रेमी युगल को बचाने के लिए घर में लगे लकड़ी के गेट को तोड़कर दोनों की किसी तरह से आग बुझाई उसके बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। युवती ने दम तोड़ दिया है। युवती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वही प्रेमी के परिजन भी सूचना मिलते ही आगरा पहुंच गए। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  बताया गया है कि वह कपड़े खरीदने जाने के बहाने मैनपुरी से शिकोहाबाद आई थी।
        इधर शनिवार सुबह करीब 10 बजे सीओ अमरीश कुमार तथा फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। लोगों का कहना कि जब पुलिस ने दोनों को किचन से बाहर निकाला, तब उनके पैर आपस में बंधे हुए थे ।

About The Author

Related Posts